बे-मौसम की बारिश-आंधी के साथ बिजली गिरने से 100 लोगों की गई जान, मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी नुकसान

admin
b 1 10

बे-मौसम की बारिश-आंधी के साथ बिजली गिरने से 100 लोगों की गई जान, मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी नुकसान

देहरादून/मुख्यधारा

बे-मौसम की बरसात और आंधी बारिश बिजली गिरने से देश के कई राज्यों में जानमाल के साथ भारी नुकसान भी हुआ है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम बदलने से वातावरण को ठंडा कर दिया। लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन आपदा ने कई लोगों की जान भी ले ली।

b 1 9

उत्तराखंड के देहरादून समेत कई जिलों में गुरुवार रात मूसलाधार बारिश हुई। जिसके बाद ठंड बढ़ गई। अभी तक जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में भारी बारिश में दो लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : पोरा गांव में ट्रांसफार्मर से करंट की चपेट में आने से एक खच्चर की मौत व भैंस गंभीर घायल

कुल मिलाकर इस आपदा में उत्तर भारत में कम से कम 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान बिहार में हुआ। यूपी-बिहार में 10 अप्रैल को आंधी-तूफान के कारण 73 लोगों की मौत हो गई। इसमें 59 मौतें बिहार में और 14 मौतें यूपी में हुईं। नालंदा सिवान भोजपुर गोपालगंज बेगूसराय सहित कई जिलों में पेड़ दीवार और कर्कट गिरने से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। भोजपुर में मां-बेटा समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। इस प्राकृतिक आपदा से फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

कर्नाटक में भी गुरुवार देर शाम तेज बारिश के साथ ओले गिरे। दिल्ली में भी धूल भरी आंधी चली।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, असम, मेघालय में रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट है। तेज बारिश की भी संभावना रहेगी। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम में बदलाव आया।

राजस्थान में तेज धूलभरी आंधी और बारिश से तापमान में कमी आई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर, गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ, पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब, पूरे दिल्ली-एनसीआर में लू चलेगी। एमपी के 30 जिलों में लू का अलर्ट है। दक्षिणी राज्यों में लू का ऑरेंज अलर्ट है।

यह भी पढ़ें : 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के रिटायर्ड कैप्टन धनी राम नैनवाल के निधन पर मंत्री गणेश जोशी ने जताया शोक

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, बारिश और तूफान में दो लोगों की मौत, फसलों को भी नुकसान

उत्तराखंड में भारी बारिश और तूफान से दो लोगों की मौत हो गई और कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। कुमाऊं में आकाशीय बिजली गिरने और बोल्डर की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हुई। गढ़वाल में नदी-गदेरे उफान पर आने से लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हुए।

ओलावृष्टि और अंधड़ से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। चमोली जिले के नंदप्रयाग में भारी बारिश हुई, साथ ही ओले गिरे। इससे बद्रीनाथ हाईवे पर ट्रैफिक रुका रहा। पहाड़ से लेकर मैदान तक रात को भारी बारिश दर्ज की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली-पानी समेत संचार सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं। देहरादून के विकासनगर, कालसी, साहिया, चकराता, त्यूणी और सेलाकुई में भी देर शाम बारिश और ओलावृष्टि हुई। खेतों में खड़ी गेहूं, सब्जियां और बगीचों में लीची व आम की फसल को नुकसान पहुंचा। कई जगह पेड़ गिरे। देहरादून में मौसम में बदलाव से तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई।

बुधवार को जहां तापमान 35 डिग्री से ज्यादा था, गुरुवार को 33.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 20.1 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें : देहरादून शहर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने में कारगर साबित होगा डीएम का ऑटोमेटेड पार्किंग कॉन्सेप्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि व करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चल सकता है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि व कहीं-कहीं अधिकतम 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेयजल शिकायतों का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम किया जाए : धामी

पेयजल शिकायतों का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम किया जाए : धामी देहरादून/मुख्यधारा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल आपूर्ति के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। […]
d 1 32

यह भी पढ़े