Image

भारतीय संविधान के शिल्पकार थे डॉ. भीमराव अंबेडकर : धामी

admin
d 1 37

भारतीय संविधान के शिल्पकार थे डॉ. भीमराव अंबेडकर : धामी

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उनके सिद्धांतों और मार्गदर्शन से समाज में व्यापक परिवर्तन आया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान हेतु समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हमें डॉ. अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें : मातावाला बाग प्रकरण पर एसएसपी आफिस में दोनों पक्षों में बनी सहमति

Next Post

अम्बेडकर जयंती पर मंत्री गणेश जोशी व मसूरीवासियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामुहिक पाठ

अम्बेडकर जयंती पर मंत्री गणेश जोशी व मसूरीवासियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामुहिक पाठ मसूरी/मुख्यधारा भारत रत्न डा0 भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर मसूरी के मालरोड स्थित अंबेडकर चौक पर पुष्पांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया […]
j 1 13

यह भी पढ़े