Image Image

विकास कार्य में जनहित रहे सर्वोच्च प्राथमिकता : रेखा आर्या

admin
r 1 7

विकास कार्य में जनहित रहे सर्वोच्च प्राथमिकता : रेखा आर्या

  • नैनीताल जनपद की जिला योजना वार्षिक बैठक में 7020.50 लाख का बजट अनुमोदित
  • अधूरे काम पूरे करने पर दिया विशेष जोर

नैनीताल/मुख्यधारा

गुरुवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में नैनीताल जनपद की जिले योजना वार्षिक बैठक में 7020.50 लाख रुपए का बजट अनुमोदित किया गया।

बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों को करते हुए 24 घंटे जनता के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखें। उन्होंने कहा कि काम शुरू करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि काम कब तक पूरा किया जाना है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण है लक्ष्य को समय से हासिल करना। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि जिला योजना में जिस तरह से सरकार ने जनपद का बजट बीते वर्षों के मुकाबले बढाया है वह सरकार की विकास कार्यों में तेजी लाने की प्रतिबद्धता को दिखाता है। उन्होंने कहा जिला योजना से ऐसे कार्य किए जाएं जिनसे महिलाओं व युवाओं सशक्तिकरण हो और हर हाथ को रोजगार मिले।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने BSF के जवान पूर्णम कुमार को छोड़ा, भारत ने तुर्किये-चीन के सरकारी चैनलों के एक्स अकाउंट किए ब्लॉक

कितना काम किया, इसकी होगी समीक्षा

कैबिनेट मंत्री ने बैठक में कहा कि जिन विभागों को जो बजट काम करने के लिए मिला है उसका उपयोग समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर कोई विभाग आवंटित बजट को खर्च करने में रुचि नहीं दिखा रहा है तो 6 महीने बाद एक समीक्षा बैठक करके उस बजट को दूसरे उन विभाग को दे दिया जाएगा जो विकास कार्य करने में आगे हैं। साथ ही लापरवाह अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करके उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

एक भी आंगनबाड़ी केंद्र ना रहे बिजली कनेक्शन से वंचित

बैठक के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों से कहा कि जनपद में ऐसा एक भी आंगनबाड़ी केंद्र ना बचे जिसका अपना भवन है और वहां बिजली कनेक्शन ना हो। मंत्री ने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में यह लक्ष्य पूरा हो जाना चाहिए और वह खुद इसकी मॉनिटरिंग करेंगी।

यह भी पढ़ें : BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी दर्शन एवं यात्रा व्यवस्थाओंं के निरीक्षण को पहुंचे बदरीनाथ धाम

बैठक में विधायक राम सिंह कैड़ा विधायक दीवान सिंह बिष्ट , विधायक मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत प्रशासक बेला तोलिया, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, सीडीओ अनुपमा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नोट: जिला योजना में विभागवार आवंटित बजट की विवरण सूची संलग्न है।

Next Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने स्पोर्ट्स अचीवर्स को करवाई चाॅपर की सैर

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने स्पोर्ट्स अचीवर्स को करवाई चाॅपर की सैर आसमान से अपनी यूनिवर्सिटी को देख अचीवर्स के खिले चेहरे शहर की खूबसूरत ईमारतों को चाॅपर से देखने का अलग ही अनुभव रहा अचीवर्स बोले आई लव […]
i 1 5

यह भी पढ़े