Image

लखपति दीदी योजना और हाउस ऑफ हिमालया की ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा

admin
j 1 13

लखपति दीदी योजना और हाउस ऑफ हिमालया की ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा

देहरादून/मुख्यधारा

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने लखपति दीदी योजना और हाउस ऑफ हिमालया की समीक्षा की।

मीडिया को जारी बयान में ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए महिलाओं को सशक्त करना आवश्यक है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना से यह कार्य लखपति दीदी योजना के तहत मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें : क्षेत्र पंचायत अमोला-8 सीट से गौरव सेनानी एवं समाजसेवी धनवीर सिंह राणा (Dhanvir singh Rana) ने की मजबूत दावेदारी

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में लखपति दीदी बनाने का काम लगातार जारी है, 1.65 लाख के लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है और 1.50 लाख और बनाया जाएगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण भी दिये जाने के कार्य को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये। मंत्री ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गो पर अब तक कुल 164 आउटलेट खोले जा चुके हैं। ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि आदि कैलाश रुट पर भी आउटलेट खोलने की कार्यवाही अतिशीघ्र पूर्ण की जाए।

हाउस ऑफ हिमालया के तहत विपणन को गति दिये जाने के लिए ग्राम्य विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ट स्थापना के लिए मसूरी, नैनीताल एवं नई दिल्ली के प्रसिद्ध होटलों में वार्ता की जाए ताकि उत्तराखण्ड के उत्पाद का स्वाद देश-विदेश को मिल सके।

यह भी पढ़ें : साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना के लिए केंद्र से 63.60 करोड़ का अनुरोध

बैठक में अपर सचिव झरना कमठान तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप पाण्डे उपस्थित रहे।

Next Post

UCC पंजीकरण के लिए इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

UCC पंजीकरण के लिए इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता जनपद में यूसीसी पंजीकरण के लिए लगाये जा रहे है शिविर, बुधवार को हुए कुल 16 पंजीकरण चंपावत/मुख्यधारा जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशों पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा न्याय पंचायतों […]
s 1 17

यह भी पढ़े