Uttarakhand: जानिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए क्या है शैक्षिक योग्यता
23 जून से नामांकन प्रपत्र वितरण, 25 से 28 जून तक नामांकन
चंपावत/मुख्यधारा
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता-
प्रधान पद –
अनारक्षित श्रेणी (सामान्य): हाईस्कूल उत्तीर्ण।
अनारक्षित महिलाः न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण।
आरक्षित वर्ग (पुरुष/महिला): न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण।
जिला पंचायत सदस्य पद –
महिलाः न्यूनतम आठवीं पास।
पुरुषः हाईस्कूल उत्तीर्ण।
आरक्षित सीटों पर (महिला/पुरुष): न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण।
क्षेत्र पंचायत-
महिलाः न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण।
पुरुषः हाईस्कूल उत्तीर्ण।
आरक्षित श्रेणी हेतुः न्यूनतम आठवीं पास।
नामांकन की तिथि: 25 जून से 28 जून 2025 तक।