Image

ऋषिकेश : भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर कान्त ध्यानी के जन्म दिवस पर पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने दी बधाई

admin
a 1 4

ऋषिकेश : भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर कान्त ध्यानी के जन्म दिवस पर पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने दी बधाई

ऋषिकेश/मुख्यधारा

पूर्व राज्य सभा सांसद मनोहर कान्त ध्यानी सोमवार को जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। गंगा नगर स्थित उनके आवास में ऋषिकेश के भाजपा के कई नेतागण उनको बधाई और शुभकामनायें देने पहुंचे। आपको बता दें, मनोहर कांत ध्यानी का जन्म 7 जुलाई 1942 को हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी के राज्य से बरिष्ठ नेता हैं। राज्यसभा के पूर्व सदस्य रहे हैं। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। ध्यानी ने 83 वर्ष पूरे कर लिये हैं। 84वें वर्ष में वे प्रवेश कर गए हैं। पूर्व महापौर ऋषिकेश अनिता ममगाईं भी उनको बधाई देने पहुंची थी। उन्होंने केक खिलाकर उनको बधाई दी। साथ ही उन्होंने उनके दीर्घायु होने की कामना की उन्होंने कहा वे हमारे पार्टी के बरिष्ठ नेता हैं।

यह भी पढ़ें : जबरन धर्मान्तरण व डेमोग्राफ़िक चेंज पर राज्य सरकार के प्रयासों के साथ जन सहयोग व कानूनी रूप से शिकायत को जन जागरूकता भी आवश्यक: धामी

हमारे लिए हमेशा प्रेरणादायक हैं। पार्टी में वे कई पदों पर रहे। उनका अब तक का राजनीतिक जीवन बेदाग़ और सफल रहा है। हमारे पार्टी के बरिष्ठ नेताओं में उनका नाम आता है. हम सबके लिए वे प्रेरणा के श्रोत हैं। उनका राजनीतिक जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है. आज उनका जन्म दिवस है, ऐसे शुभ अवसर पर हम उनकी लम्बे जीवन की प्रार्थना करते हैं ईश्वर से इस अवसर पर पंकज शर्मा, रमेश अरोड़ा, अजय कालड़ा, पवन शर्मा ,राजकुमारी जुगलान, अनिता रेना, कमलेश जैन, मनीष मनवाल, बृजमोहन मनोड़ी, जोनी लाम्बा आदि लोग मौजूद रहे.

Next Post

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित देहरादून / मुख्यधारा मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में पिटकुल(पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने […]
pi

यह भी पढ़े