Image

Weather alert : इन जिलों में सोमवार 21 जुलाई को स्कूलों व आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित

admin

देहरादून/मुख्यधारा

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड में दिनांक 20 एवं 21 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिनांक 22 जुलाई को राज्य के देहरादून एवं उत्तरकाशी जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, 36 आई०टी० पार्क, देहरादून उत्तराखण्ड के पत्र संख्या-499/SEOC/73/IMD (2015) दिनांक-20 जुलाई 2025, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 20 जुलाई, 2025 को जारी अद्यतन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 21 जुलाई, 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर/झोंकेदार हवायें (40-50 कि0मी0 / घण्टा) भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने का “ओरेंज अलर्ट” जारी किया गया है।

वर्तमान में जनपद देहरादून के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 21.07.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 21.07.2025 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

IMG 20250720 WA0012

इसके अलावा

21 जुलाई, 2025 (ऑरेन्ज अलर्ट) को ‘जनपद गढ़वाल में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने/झोकेदार हवायें (40 से 50 किमी/घंटा) चलने, कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तद्रूम में छात्र छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 21.07.2025 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुये दिनांक 21.07.2025 (सोमवार) को जनपद पौड़ी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक संचालित संस्थाए) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे।

IMG 20250720 WA0048

Next Post

उत्तराखंड पंचायत चुनाव अपडेट : मतदान तिथियों को लेकर भ्रम में न रहे मतदाता, 24 और 28 जुलाई 2025 को दो चरणों में ही होगा मतदान

मतदान तिथियों को लेकर भ्रम में न रहे मतदाता : आयोग 24 और 28 जुलाई 2025 को दो चरणों में ही होगा मतदान 20 जुलाई का पत्र किसी बूथ पर मतदान न होने की दशा में पुनर्मतदान से संबंधित देहरादून/मुख्यधारा […]
pa 1 1

यह भी पढ़े