देहरादून/मुख्यधारा
भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने सोमवार 1 सितंबर के लिए राज्य की कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मद्देनजर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जनपदों पौड़ी गढ़वाल टिहरी चमोली व चंपावत जिले में 1 सितम्बर 2025 अर्थात सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 31 अगस्त, 2025 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 31 अगस्त, 2025 एवं 01 सितम्बर, 2025 को जनपद गढ़वाल हेतु (रेड अलर्ट) जारी करते हुये जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने के साथ कुछ रम्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।
अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी (रेड अलर्ट) के दृष्टिगत जनपद में नदी/नालों/गदेरों के जल प्रवाह में वृद्धि होने की सम्भावना के मध्यनजर जनपद अन्तर्गत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 01.09.2025 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक संचालित संस्थाएं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम/बाल विकास अधिकारी आदेश का अनुपालन करवाना सुनिश्चित करें। यदि किसी विद्यालय/आंगनबाड़ी केन्द्र में उक्त आदेश की अवहेलना की जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2025 की सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

1


