- चंदेली विद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति परीक्षाओं में चयन
पुरोला, उत्तरकाशी/मुख्यधारा
क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदेली के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र आरव कुमार एवं कुमारी आयुति का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 में हुआ है।

इसके साथ ही विद्यालय की छात्रा कुमारी तनीषा, कक्षा-8, का चयन “मुख्यमंत्री उदयमान प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना” के लिए हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार तथा अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग से जुड़े सुरेश शाह ने चयनित छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

विद्यालय के शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। क्षेत्रवासियों ने भी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके भविष्य में और अधिक सफलता की कामना की है।


