Header banner

जन–जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान : पुल्यासू में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 56 शिकायतें दर्ज, 16 का मौके पर निस्तारण

admin
IMG 20260107 WA0008
  • पुल्यासू में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 56 शिकायतें दर्ज, 16 का मौके पर निस्तारण
  • जन–जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

पौड़ी/मुख्यधारा

विकासखंड द्वारीखाल की पुल्यासू न्याय पंचायत में मंगलवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों द्वारा 56 शिकायतें दर्ज कराई गयी, जिनमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही 250 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की सीधी जानकारी और लाभ मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए प्रभावी निस्तारण करने का आह्वान किया।

IMG 20260107 WA00041

शिविर की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ही लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों में समयबद्ध कार्रवाई कर लाभार्थियों को राहत दी जाए। उन्होंने आम जनमानस को कहा कि इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लें। जिससे एक ही स्थान पर शिकायतों का निस्तारण के साथ ही योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, समाज कल्याण, बाल विकास, राजस्व, वन सहित 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बीना राणा, खंड विकास अधिकारी जयकृत बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राणा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान कोटद्वार अभिषेक वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक कुमार, उद्यान विशेषज्ञ कोटद्वार पंकज पटवाल सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

*सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुधारखाल में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 137 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

दुधारखाल में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 137 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ जन जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान के तहत 25 शिकायतें दर्ज, 23 विभागों ने लगाए स्टॉल पौड़ी गढ़वाल/मुख्यधारा जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान […]
IMG 20260107 WA0043

यह भी पढ़े