दु:खद हादसा : डाकपत्थर झूला पुल के पास शक्ति नहर में छोटा हाथी समेत चालक बहा, रेस्क्यू जारी - Mukhyadhara

दु:खद हादसा : डाकपत्थर झूला पुल के पास शक्ति नहर में छोटा हाथी समेत चालक बहा, रेस्क्यू जारी

admin
rr

विकासनगर। डाकपत्थर झूला पुल के पास शक्ति नहर में एक चालक मय वाहन छोटा हाथी समेत बह गया। इस दु:खद हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डाकपत्थर चौकी प्रभारी एसआई कुन्दन राम को सूचना मिली कि झूला पुल के निकट शक्ति नहर में एक वाहन छोटा हाथी, जिसमें चालक मौजूद था वह शक्ति नहर में डूब गया है।
सूचना पर चौकी प्रभारी मय पुलिस फ़ोर्स, जल पुलिस तथा फायर सर्विस के मौके पर पहुंचे। शाम तक चालक का नाम, पता व वाहन का पता नहीं चल पाया है। चालक व वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है। नहर में उन्हें ढूंढने के लिए रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। यह दुर्घटना 11.30 बजे के आस-पास की बताई गई है।

Next Post

चमोली जिले में 33 corona पाॅजिटिव। जोशीमठ आर्मी के 9 और गौचर आईटीबीपी के 4 जवान भी शामिल

चमोली। शनिवार को जिले में 33 कोरोना पाॅजिटिव मिले। इसमें जोशीमठ आर्मी के 9 और गौचर आईटीबीपी के 4 जवान शामिल है। इसके अलावा काण्डई पुल बाजार में 16, गोपेश्वर में 3 और जोशीमठ में 1 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना […]
covid asha

यह भी पढ़े