Image

वैश्विक संकट के बीच मंत्री गणेश जोशी ने दिया ईंधन बचत का संदेश, स्कूटी से पहुंचे कैंप कार्यालय

Mukhyadhara
IMG 20260511 WA0011

वैश्विक संकट के बीच मंत्री गणेश जोशी ने दिया ईंधन बचत का संदेश, स्कूटी से पहुंचे कैंप कार्यालय

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध एवं वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश दिया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए दो पहिया वाहन स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का संयमित उपयोग करे और अनावश्यक ईंधन खपत से बचे।

IMG 20260511 WA0012

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि छोटी दूरी के लिए यथासंभव दो पहिया वाहन, सार्वजनिक परिवहन अथवा साझा वाहन का उपयोग करें, जिससे पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय कार्यक्रमों एवं निकट दूरी के दौरों के लिए वह स्वयं भी अधिकतम दो पहिया वाहन का उपयोग करेंगे, ताकि आमजन के बीच ईंधन बचत और सादगी का सकारात्मक संदेश पहुंचे।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का जो संदेश दिया गया है, वह केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि पर्यावरण और भविष्य की पीढ़ियों के हित में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्यावसायिक शिक्षा का नया हब बनेगा पैठाणीः डाॅ. धन सिंह रावत

व्यावसायिक शिक्षा का नया हब बनेगा पैठाणीः डाॅ. धन सिंह रावत अगले शैक्षिक सत्र से शुरू होंगे बीटेक, बीएड, एमबीए व एमसीए पाठ्यक्रम उच्च शिक्षा मंत्री ने व्यावसायिक महाविद्यालय में किया शौर्य दीवार का अनावरणपैठाणी,पौड़ी/मुख्यधारा राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी को […]
IMG 20260511 WA0024

यह भी पढ़े