Dehradun: भारी वर्षा के बीच उत्तराखंड श्रम कांग्रेस (Uttarakhand Labor Congress) ने घंटाघर पर मजदूरों के बीच जाकर बनाया लेबर डे - Mukhyadhara

Dehradun: भारी वर्षा के बीच उत्तराखंड श्रम कांग्रेस (Uttarakhand Labor Congress) ने घंटाघर पर मजदूरों के बीच जाकर बनाया लेबर डे

admin
ldki

Dehradun: भारी वर्षा के बीच उत्तराखंड श्रम कांग्रेस (Uttarakhand Labor Congress) ने घंटाघर पर मजदूरों के बीच जाकर बनाया लेबर डे

देहरादून/मुख्यधारा

मजदूर दिवस के अवसर पर उत्तराखंड श्रम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल के नेतृत्व में देहरादून स्थित घंटाघर पर मजदूर दिवस मनाया गया।

l 1

इस मौके पर यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता आरुषि सुंद्रियाल ने मजदूरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की “मजदूर दिवस सभी मजदूरों को प्राप्त अधिकारों को स्मरण दिलाने वाला महत्वपूर्ण दिन है, इसी दिन समस्त मजदूरों को उन पर होने वाले शोषण से सुरक्षा प्राप्त हुई थी, यह दिन हमें समाज में मजदूरों की महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण भी कराता है।

यह भी पढें : काम की खबर: आज 1 May से हुए कई बदलाव, कमर्शियल एलपीजी (commercial LPG) गैस सिलेंडर के दाम घटे, यह 5 नियम भी बदले

श्रम कांग्रेस द्वारा प्रतिवर्ष मजदूर दिवस का यह पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है। मेरे लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण स्मृति है कि पूर्व में मैं उत्तराखंड श्रम कांग्रेस मैं बतौर प्रदेश प्रवक्ता दायित्व निर्वाहन कर चुकी हूं। इस देश में गरीबों और मजदूरों का हितैषी कोई है तो वह कांग्रेस है जिसने मनरेगा एवं खाद्य सुरक्षा योजना इत्यादि ला कर कमजोर तबके को रीड की हड्डी प्रदान करने का कार्य किया है।

l 2

भाजपा आज कांग्रेस द्वारा लाई गई योजनाओं के लाभार्थी एवं लाभ दोनों ही खत्म करने में लगी है। आज के राशन कार्ड पर ना के बराबर राशन दिया जाता है। आज कि यह सरकार बड़े उद्योगपतियों की सरकार है जिसके कारण अमीरों और गरीबों के बीच का फासला खाई बन चुका है। आज के हमारे प्रधानमंत्री पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो देशवासियों के दुख दर्द अनदेखा कर अपना ही रोना रोने में लगे हुए हैं, प्रधानमंत्री के कार्यालय में सूचियां बनाई जा रही है पर वह सूचियां देशवासियों की समस्याओं से संबंधित होती तो अच्छा लगता परंतु प्रधानमंत्री को किसने इतनी बार गाली दी यह है उसकी सूची है। भाजपा द्वारा न्यायपालिका, ईडी, सीबीआई जैसे संस्थानों का दुरुपयोग कर विपक्ष पर हमले किए जा रहे हैं जिसके कारण देश में लोकतंत्र आज वेंटीलेटर पर है।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री धामी ने की पीएम मोदी (PM Modi) से भेंट, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

वर्तमान समय की है आवश्यकता है कि सरकार द्वारा शोषित आप सभी लोग एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को समर्थन दें।” इस अवसर पर उत्तराखंड श्रम कांग्रेसियों द्वारा मजदूरों के सम्मान में उन्हे गमछा ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने मजदूरों को होने वाली समस्याओं को भी जाना।

वही मजदूरों के हितों को लेकर उत्तराखंड श्रम कांग्रेस ने कार्य करने की बात कही और मजदूरों से जुड़ी तमाम समस्याएं श्रमिक कार्ड से लेकर अन्य समस्याओं का भी हल करने का उत्तराखंड श्रम कांग्रेस ने वादा किया। इस अवसर पर उत्तराखंड श्रम कांग्रेस की महासचिव व महिला प्रभारी पूनम कंडारी ने भी मजदूरों के हितों में बात करते हुए कहा कि मजदूर वर्ग अभी भी कहीं ना कहीं अन्य वर्गो से पीछे है क्योंकि मजदूरों के हित में बात करने वाली बीजेपी सरकार अब तक उन्हें मूल रूप से कोई सुख सुविधाएं नहीं दे पाई है।

यह भी पढें : मई दिवस (Labour day): मजदूरों-कामगारों को जागरूक करने और उनके अधिकारों के लिए मनाया जाता है लेबर डे, अमेरिका से हुई थी इस दिवस को मनाने की शुरुआत

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, श्रम कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल, डॉक्टर संजय सिंह, मनीष गर्ग प्रदेश महामंत्री,श्रम कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल , डॉक्टर संजय सिंह, मनीष गर्ग , गोपाल, हरेंद्र बेदी, सुनीता कोठियाल, निशा, गीता केंतुरा मिथलेश देवी समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Next Post

Weather's alert: भारी बर्फबारी व बारिश के चलते रोकी गई केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा

Weather’s alert: भारी बर्फबारी व बारिश के चलते रोकी गई केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट देहरादून/मुख्यधारा आज से मई का महीना शुरू हो गया है लेकिन इस बार बेमौसम की बारिश बर्फबारी […]
wather

यह भी पढ़े