तंबाकू निषेध विषय पर श्री गुरु रामराय विश्वविद्यालय में आयोजित हुई जागरूकता कार्यशाला

Mukhyadhara
IMG 20260910 WA0018
  • तंबाकू निषेध विषय पर श्री गुरु रामराय विश्वविद्यालय आयोजित हुई जागरूकता कार्यशाला

देहरादून/मुख्यधारा

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग में आज जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, देहरादून द्वारा तंबाकू के दुष्प्रभावों के विषय पर कॉलेज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, देहरादून एवं डीन डॉ. सोनिका कंडारी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को तंबाकू उत्पाद के सेवन से शरीर पर पड़ने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। तंबाकू उत्पादन सिर्फ बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी घातक होता है।

IMG 20260910 WA0024 IMG 20260910 WA0016

प्रतिवर्ष लोग तंबाकू उत्पादों के सेवन से अपनी जान गंवा देते हैं तथा प्रतिवर्ष तंबाकू सेवन के कारण होने वाली मौतों के कारण तंबाकू उत्पाद कंपनियों के ग्राहक घट जाते हैं, जिसके लिए तंबाकू उत्पाद कंपनियों को किशोरों, बच्चों तथा युवाओं को नए ग्राहक बनाने के लिए विज्ञापन एवं अन्य आकर्षक छूट का सहारा लेना पड़ता है। युवाओं को इस षड्यंत्र को समझना होगा और तंबाकू व तंबाकू उत्पादों से दूर रहना होगा।

डॉ. अनुराधा (मनोवैज्ञानिक) द्वारा प्रस्तुतिकरण (प्रेजेंटेशन) के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा भी प्रस्तुतिकरण में प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों द्वारा तंबाकू के दुष्प्रभावों के विषय पर पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। तंबाकू प्रकोष्ठ द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए।

IMG 20260910 WA0022

इस अवसर पर संस्थान को कोटपा (COTPA) अधिनियम तथा तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान गाइडलाइन के अनुसार तंबाकू मुक्त विश्वविद्यालय घोषित किया गया।

कार्यशाला में विश्वविद्यालय की डीन डॉ. सोनिका कंडारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा आदि कॉलेज फैकल्टी एवं जिला तंबाकू प्रकोष्ठ से डॉ. अनुराधा (मनोवैज्ञानिक), अर्चना उनियाल, रेखा उनियाल, अनुराग उनियाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा 'कॉलेज के टशनबाज' का जोश

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा ‘कॉलेज के टशनबाज’ का जोश फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद गायन, गिटार, मिमिकरी और शानदार प्रस्तुतियों से युवाओं ने दिखाया अपना हुनर देहरादून/मुख्यधारा श्री गुरु […]
IMG 20260910 WA0031

यह भी पढ़े