किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में किए जा रहे कारगर प्रयासों के लिए सीएम धामी (CM Dhami) की सराहना की - Mukhyadhara

किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में किए जा रहे कारगर प्रयासों के लिए सीएम धामी (CM Dhami) की सराहना की

admin
p 1 32

किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में किए जा रहे कारगर प्रयासों के लिए सीएम धामी (CM Dhami) की सराहना की

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में किये जा रहे कारगर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की। किसान प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, इसे राज्य में बढ़ावा मिलना चाहिए।

यह भी पढें : स्टेशन पर ट्रेन देखने पहुंचा था: फोटो खिंचवाने के चक्कर में वंदे भारत (Vande Bharat) में फंस गया शख्स, ट्रेन कब चल दी पता ही नहीं चला, जहानाबाद में उतरा, देखें वीडियो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय में तेजी से वृद्धि हो रही है। विज्ञान आधारित कृषि पर अधिक बल दिया जा रहा है। प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में भी प्राकृतिक खेती को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि एवं उद्यान को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल से राजेन्द्र सिंह मलिक, अशोक बालियान, सलवेन्द्र सिंह कलसी, धर्मेन्द्र मलिक एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड के 14 तहसीलदार (Tehsildars) पदोन्नति पाकर बने डिप्टी कलेक्टर, देखें प्रमोशन की लिस्ट, शासनादेश जारी

Next Post

बाजपुर चीनी मिल (Bazpur Sugar Mill) की सह इकाई असवानी को लीज रेंट/पीपीपी मोड पर न दिये जाने का किया अनुरोध

बाजपुर चीनी मिल (Bazpur Sugar Mill) की सह इकाई असवानी को लीज रेंट/पीपीपी मोड पर न दिये जाने का किया अनुरोध देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में […]
baj 1

यह भी पढ़े