एटीसी लॉजिस्टिकल सॉल्यूशंस प्रा.लि. देहरादून ब्रांच का शुभारंभ, रणवीर सिंह बने ब्रांच मैनेजर
देहरादून/मुख्यधारा
देहरादून में आज एटीसी लॉजिस्टिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड देहरादून का पूजा-अर्चना और विधि-विधान के साथ शुभारंभ हो गया है।
आज एटीसी लॉजिस्टिकल सॉल्यूशंस प्रा.लि. देहरादून ब्रांच में आज गुरुवार 10 जुलाई 2025 को पूजा अर्चना के साथ शुभ मुहूर्त पर हवन किया गया। किसी के साथ ब्रांच का विधिवत शुभारंभ हो गया है। तत्पश्चात मिष्ठान वितरण कर सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गई।

शुभारंभ अवसर पर ब्रांच मैनेजर देहरादून रणवीर सिंह, हरिद्वार ब्रांच मैनेजर सत्या सिंह, अरविंद कुमार यादव, पूरन गुरुंग, मामचन्द शाह आदि मौजूद रहे।
बता दें कि कंपनी ने बीते करीब दो दशक से ट्रांसपोर्ट क्षेत्र के अनुभव रखने वाले रणवीर सिंह को देहरादून ब्रांच मैनेजर का अहम दायित्व सौंपा गया है।

रणवीर सिंह ने एटीसी लॉजिस्टिकल सॉल्यूशंस प्रा.लि. देहरादून ब्रांच के शुभारंभ होने पर हर्ष जताते हुए बताया कि वे देहरादून ब्रांच के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने आने वाले समय में देहरादून ब्रांच में शानदार बिजनेस मिलने की उम्मीद जताई है।
इस अवसर पर देहरादून ब्रांच मैनेजर रणवीर सिंह को हेड ऑफिस सहित सभी ब्रांचों की ओर से शुभकामनाएं दी गई।


