निर्विरोध जीते : उत्तराखंड में निकाय चुनाव से पहले भाजपा के तीन प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, नाम वापसी के बाद 5399 उम्मीदवार मैदान में

admin
u 1 1

निर्विरोध जीते : उत्तराखंड में निकाय चुनाव से पहले भाजपा के तीन प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, नाम वापसी के बाद 5399 उम्मीदवार मैदान में

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड में निकाय चुनाव होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के तीन प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं।
भाजपा ने निकाय चुनाव में एक नगर पालिका और दो नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली है। इसके बाद भाजपा सरकार के हौसले बुलंद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखण्ड सरकार एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार के मध्य एम.ओ.यू.

नगर पालिका देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल) के अध्यक्ष पद पर ममता देवी, नगर पंचायत नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर ) के अध्यक्ष पद पर प्रेम सिंह टूरना और दिनेशपुर (ऊधम सिंह नगर ) नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर मंजीत कौर निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। अधिकांश नगर निकायों में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही आमने-सामने की टक्कर है। नाम वापसी के बाद अब महापौर पद पर 72 अध्यक्ष पद पर 442 और पार्षद-सभासद पद पर 4885 प्रत्याशी मैदान में है। सभी पदों पर मैदान में रह गए प्रत्याशियों की कुल संख्या 5399 हो गई है।

यह भी पढ़ें : UCC : उत्तराखंड में इसी महीने लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएम धामी ने कहा- हम इस कानून को लागू करने के लिए तैयार

मेयर के लिए 25, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 51 और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 58 प्रत्याशी चुनाव से पीछे हट गए। वहीं निगम पार्षद के लिए 217, पालिका सदस्य के लिए 218 और पंचायत सदस्य के लिए 214 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। उत्तराखंड में कुल 100 नगर निकायों पर चुनाव हो रहे हैं। इसमें 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायतें शामिल हैं। प्रदेश के 11 नगर निगमों के नगर प्रमुख के लिए कुल 72 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसी महीने 23 जनवरी को उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

यह भी पढ़ें : दुखद : केदारनाथ धाम शीतकालीन ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मी की हृदयाघात से मौत

Next Post

महानिरीक्षक आईटीबीपी संजय गुंज्याल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने की सीएम से मुलाकात

महानिरीक्षक आईटीबीपी संजय गुंज्याल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने की सीएम से मुलाकात देहरादून/मुख्यधारा नववर्ष पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से महानिरीक्षक आईटीबीपी संजय गुंज्याल एवं आईटीबीपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात कर नव वर्ष की […]
i 1 1

यह भी पढ़े