दु:खद खबर : सरकार में दायित्वधारी ज्ञान सिंह नेगी का निधन - Mukhyadhara

दु:खद खबर : सरकार में दायित्वधारी ज्ञान सिंह नेगी का निधन

admin
PicsArt 09 08 10.52.06

ऋषिकेश। प्रदेश सरकार में दायित्वधारी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह नेगी का आज ऋषिकेश में निधन हो गया। इस दु:खद खबर से आम जन सहित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
दायित्वधारी ज्ञान सिंह नेगी के निधन पर अपने सोशल मीडिया पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने लिखा है कि भाजपा उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं हमारी सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दु:ख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करें।

20200908 104934 1
इसके अलावा विधायक भरत चौधरी, मुकेश कोली समेत अनेक नेताओं ने उनके निधन पर दु:ख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वह 75 वर्ष के थे। वह मूल रूप से टिहरी जनपद के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्थान आज ऋषिकेश में किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने शोक संवेदनाएं जताई है।

20200908 112216

 

Next Post

आईटीआई कालेज में एससी स्टूडेंट के प्रवेश पर रोक से बढ़ी समस्या

मुख्यधारा ब्यूरो देहरादून। यूं तो पिछले वर्षों तक जनजाति आईटीआई कालेज ग्वासपुल चकराता में सभी वर्गों के छात्रों को प्रवेश दिया जाता रहा है, लेकिन इस बार एससी छात्रों को प्रवेश देने पर रोक लगाए जाने के बाद इन छात्रों की […]
iti gwaspul

यह भी पढ़े