द्वारीखाल: ग्राम सैणा में भगवान पशुपतिनाथ मन्दिर एवं शहीद विपिन रावत (Vipin Rawat) की प्रतिमा के लिए भूमि पूजन - Mukhyadhara

द्वारीखाल: ग्राम सैणा में भगवान पशुपतिनाथ मन्दिर एवं शहीद विपिन रावत (Vipin Rawat) की प्रतिमा के लिए भूमि पूजन

admin
IMG 20230511 WA0057

द्वारीखाल: ग्राम सैणा में भगवान पशुपतिनाथ मन्दिर एवं शहीद विपिन रावत (Vipin Rawat) की प्रतिमा के लिए भूमि पूजन

द्वारीखाल/मुख्यधारा

विकासखण्ड द्वारीखाल के सी0डी0एस0 शहीद विपिन रावत के ग्राम सैणा में भगवान पशुपतिनाथ मन्दिर एवं शहीद विपिन रावत की प्रतिमा के लिए भूमि पूजन किया गया।

Video

विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत ग्राम सैणा में सी0डी0एस0 शहीद विपिन रावत के ग्राम सैणा में आयोजित कार्यक्रम में पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती अध्यक्ष परमार्थ निकेतन ऋषिकेश, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत, प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा पूर्व विधायक महाराष्ट्र बाब्रवान खदाड़े रेड्डी, डा0 हरिवंश राय बच्चन संस्थापक के निवृत्ति यादव की उपस्थित में भगवान पशुपतिनाथ मन्दिर एवं सी0डी0एस0 शहीद विपिन रावत की प्रतिमा का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर सांसद ने शहीद को श्रद्धाजलि आर्पित की तथा उन्हें देश का सबसे महान व्यक्ति कहा। उनकी शहादत से देश को नई दिशा मिलेगी।

चिदानंन्द स्वामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं भगवान पशुपतिनाथ मन्दिर निर्माण के लिए 1,51,000 रू0 एवं शहीद के गांव में सैनिक स्कूल निर्माण के लिए 1,51,000 रू0 शुरूवाती तौर पर भेंट स्वरूप प्रदान किए।

IMG 20230511 WA0058

देवी प्रसाद बलूनी सेवा फांउन्डेशन सदस्य द्वारा 5 लाख 1 हजार रू0 मन्दिर निर्माण हेतु भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।

ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि हमने पहले ही अपने सभागार का नाम सी0डी0एस0 शहीद विपिन रावत के नाम पर रखा है। यह उनके प्रति यह सच्ची श्रश्रद्धांजि होगी।

IMG 20230511 WA0059

इस अवसर पर हरीश रावत, संस्थापक सेवा फांउन्डेशन, डा0 भागवत कराड़, कण्वाश्रम के संस्थापक, विश्वपाल जयन्त शहीद के भाई कर्नल रिटा0 विजय सिंह रावत, चाचा भारत सिंह रावत, सुरेन्द्र सिह रावत, हरीनन्दन सिंह रावत, प्रधान बिरमोली मानसी देवी, प्रधान जवाड़ राजेश बिष्ट, प्रधान कण्डा नीरज कण्डवाल, प्रधान बनाली गणेश कण्डवाल, उद्योगपति रजनीश रावत, खण्ड विकास अधिकारी हरेन्द्र सिंह कोहली, सहायक खण्ड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूड़ी महिला मंगल दल एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Next Post

12 May 2023 Rashiphal: जानिए आज शुक्रवार 12 मई 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल

12 May 2023 Rashiphal: जानिए आज शुक्रवार 12 मई 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल दिनांक:- 12 मई 2023 🌺 आज का पंचांग 🌺 दिन:- शुक्रवार युगाब्दः- 5125 विक्रम संवत- 2080 शक संवत -1945 अयन – सौम्यायण (उत्तरायण) गोल – […]
Rashiphal 1

यह भी पढ़े