एक्शन : विवादित टिप्पणी करने पर बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह को पार्टी ने किया सस्पेंड - Mukhyadhara

एक्शन : विवादित टिप्पणी करने पर बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह को पार्टी ने किया सस्पेंड

admin
IMG 20220823 WA0017

मुख्यधारा

तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह (T. Raja Singh) को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। ‌ मंगलवार सुबह हैदराबाद में पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

राजा ने एक वीडियो जारी कर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। बाद में उन्होंने इसे मजाक बताया था। बयान के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतरे थे।

टी राजा सिंह तेलंगाना के गोशामहल से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। ‌टी राजा सिंह (T. Raja Singh) ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। बीजेपी ने राजा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है और 10 दिन में जवाब मांगा है।

बता दें कि आज सुबह तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह (T. Raja Singh) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। बीजेपी विधायक टी राजा सिंह (T. Raja Singh) ने कथित तौर पर पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही लोग गुस्से में थे।

हैदराबाद में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे। उसके बाद आज सुबह उन्हें हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। राजा ने हाल ही में एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात को पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद के ऑफिस के सामने और शहर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

प्रदर्शनकारी उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। इस वीडियो में टी राजा ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उनकी मां को लेकर भी टिप्पणी की थी।

IMG 20220823 WA0018

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : उत्तराखंड में भाजपा की नई कार्यकारिणी गठित। इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग(IPS Transfer) : इस सरकार ने किए आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर, शासनादेश जारी

Next Post

Uttarakhand: प्रबंधन की बारीकियां सीखेंगे सीएमओ, आशाएं खरीद सकेंगी स्मार्ट फोन : धन सिंह

cmo को आईआईएम काशीपुर में दिया जायेगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण मैराथन बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कसे गढ़वाल मंडल के सीएमओ के पेंच आशाओं को डीबीटी के जरिये मिलेगी धनराशि एनएचएम बजट खर्च न होने पर नपेंगे डीपीएम, सीएमओ को प्रतिकूल […]
IMG 20220823 WA0025

यह भी पढ़े