भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने श्री दरबार साहिब (Sri Darbar Sahib) में टेका मत्था - Mukhyadhara

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने श्री दरबार साहिब (Sri Darbar Sahib) में टेका मत्था

admin
IMG 20230712 WA0026

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने श्री दरबार साहिब (Sri Darbar Sahib) में टेका मत्था

  • एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा की
  • स्वास्थ्य, चिकित्सा व सेवा के क्षेत्र में एसजीआरआर के उल्लेखनीय योगदान को सराहा

देहरादून/मुख्यधारा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

काबिलेगौर है कि अजय कुमार के पास पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन का भी दायित्व रहा है। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश का बेहद करीबी माना जाता है।

श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार का स्वागत किया गया। अजय कुमार ने श्री महाराज जी के दिशा निर्देशन में चल रहे एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों की प्रशंसा की।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवा में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों को महत्वपूर्णं बताया।

ज्ञातव्य है कि एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित स्कूलों के क्रिया कलापों से अवगत कराया।

Next Post

राजधानी में बाढ़ : दिल्ली में यमुना (Yamuna) का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, घर छोड़ने को मजबूर लोग, हिमाचल-उत्तराखंड में भी बारिश से भारी नुकसान

राजधानी में बाढ़ : दिल्ली में यमुना (Yamuna) का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, घर छोड़ने को मजबूर लोग, हिमाचल-उत्तराखंड में भी बारिश से भारी नुकसान मुख्यधारा डेस्क  देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने बाढ़ जैसे हालात कर […]
IMG 20230713 WA0006

यह भी पढ़े