मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में जीत पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई - Mukhyadhara

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में जीत पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई

admin
p 1 5

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में जीत पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड में आज सुबह लोकसभा चुनाव मतगणना के शुरू होने के बाद से ही लगातार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बढत बनाए रहे और अभी तक भी सभी प्रत्याशी अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं। इसको देखकर भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता एवं कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की हैटिक पर बधाई दी।

यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग एक्टिव: चुनाव काउंटिंग से पहले कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन दलों के नेताओं ने निर्वाचन आयोग से रखी गई मांगें, भाजपा नेताओं ने भी की मुलाकात

मंत्री ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को लड्ड खिलाया और पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनन्दन किया।
काबीना मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पीएम मोदी व सीएम धामी की जुगलबंदी का असर देखने को मिल रहा है।

यही वजह है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट रूप से 5-0 से स्वीप किया है।

यह भी पढ़ें : चिंता: उत्तराखंड में करीब एक लाख जल स्रोत सूखने के कगार पर!!

Next Post

ऋषिकेश: त्रिवेन्द्र रावत और कंगना रनौत की जीत  के बाद भाजपा (BJP)के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, नि. महापौर अनिता ममगाईं की अगुवाई में रवाना हुए हरिद्वार

ऋषिकेश: त्रिवेन्द्र रावत और कंगना रनौत की जीत  के बाद भाजपा (BJP) के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, नि. महापौर अनिता ममगाईं की अगुवाई में रवाना हुए हरिद्वार उत्तराखंड में फिर से पंच कमल खिला है, पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता […]
r 1 3

यह भी पढ़े