Pandit Deendayal Upadhyay की पुण्यतिथि पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि - Mukhyadhara

Pandit Deendayal Upadhyay की पुण्यतिथि पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि

admin
pandit

पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) की पुण्यतिथि पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून/मुख्यधारा

11 फरवरी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शहीद दुर्गामल मंडल द्वारा देहरादून के गढ़ी डाकरा में आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री ने दीनदयाल जी की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन दिए।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने को देहरादून में धारा-144 लागू (Section-144) यहां रहेगी प्रभावी, आदेश जारी

गोष्ठी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा पंडित दीनदयाल के आदर्शो और विचारों को आज सारा देश याद कर रहा है। उनके दिए मूल मंत्र अंत्योदय को लेकर ही भाजपा सरकार आगे बढ रही है। उन्होंने कहा समाज के अंतिम पीढ़ी के अंतिम व्यक्ति तक विकास की लहर पहुंचे उस नाते को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता धरातल पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा यही कारण है कि इस विचार के कारण भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी बन गई है। मंत्री जोशी ने कहा आज 18 करोड़ से अधिक सदस्य भारतीय जनता पार्टी के हैं। उन्होंने कहा आज हमारे पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के नंबर एक नेता बन गए हैं।

यह भी पढ़े : हादसा (Asharodi accident): देहरादून लौट रही दूल्हा-दुल्हन की कार ने बाइक सवार को मारी जबरदस्त टक्कर, मां-बेटे की दर्दनाक मौत, एक जख्मी

मंत्री जोशी ने कहा चाहे जन धन योजना हो या प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना हो या उज्जवला योजना हो या फिर हर घर जल हर घर नल योजना हो सारी योजनाएं गरीबों को ध्यान में रख कर बनाई गई है। उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जो विचार था उस पर भारतीय जनता पार्टी चल कर लगातार कार्य कर रही है। मंत्री जोशी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से उनके पद चिन्हों पर चलने का भी आवाहन किया। मंत्री जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन हम सबके लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हीं के सिद्धांतों पर चलते हुए हम प्रदेश में अंत्योदय को साकार करने का काम कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार करना है और दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़े : विशेष: देहरादून में युवकों का गुस्सा-आक्रोश, सड़कों पर पथराव और अराजकता का माहौल, पुलिस की बरसती लाठियां, अशांत होती देवभूमि (Devbhumi gets restless)

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, मंडल प्रभारी मोहित शर्मा, महामंत्री प्रभा शाह, पूनम नौटियाल, विष्णु गुप्ता, अर्जुन बसौर, मनोज क्षेत्री, राजेंद्र कौर सोंधी, बेला गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Next Post

Exposure कार्यक्रम के माध्यम से अश्व पालकों को दी गयी विस्तृत जानकारी

एक्सपोजर (exposure) कार्यक्रम के माध्यम से अश्व पालकों को दी गयी विस्तृत जानकारी ब्रुक इंडिया स्वयंसेवी संस्था के तत्वावधान में खोले गए हैं अश्व पालक समूह नीरज उत्तराखंडी/पुरोला ब्रुक इंडिया उत्तरकाशी के तत्वावधान में क्षेत्र के अश्वपालको के समूहों का […]
purola 1 1

यह भी पढ़े