Chardham yatra 2023 Registration: इस वेबसाइट, व्हाट्सएप व  टोल फ्री नंबर पर कराएं अपना रजिस्ट्रेशन, अब तक 17,92,904 यात्रियों का पंजीकरण - Mukhyadhara

Chardham yatra 2023 Registration: इस वेबसाइट, व्हाट्सएप व  टोल फ्री नंबर पर कराएं अपना रजिस्ट्रेशन, अब तक 17,92,904 यात्रियों का पंजीकरण

admin
chardham Uttarakhand

Chardham yatra 2023 Registration : चारधाम यात्रा के लिए इस वेबसाइट, व्हाट्सएप व  टोल फ्री नंबर पर करा कराएं अपना रजिस्ट्रेशन, अब तक 17,92,904 यात्रियों का पंजीकरण

भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने पर महाराज दी शुभकामनायें

  • चारधाम यात्रा के लिए 17,92,904 यात्रियों का पंजीकरण
  • जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों में 10,56,12058 की बुकिंग

देहरादून/ मुख्यधारा

भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं से यात्रा पर आने से पूर्व अपना पंजीकरण करवाने के साथ-साथ उनसे सरकार द्वारा जारी यात्रा नियमों का पालन करने का भी अनुरोध किया है।

श्री महाराज ने कहा कि श्री केदारनाथ में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम से की गई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गयी। उन्होने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 27 अप्रैल को खोले दिये जाएंगे।

यह भी पढें : उपलब्धि: जनपद पौड़ी गढ़वाल के प्रमुख दम्पति को मिला राष्ट्रीय ग्राम्य सशक्तिकरण पुरुस्कार 2023

उन्होने बताया कि 18 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हुये चारधाम एवं हेमकुण्ड यात्रियों के पंजीकरण के तहत अभी तक 17,92,904 (सतरह लाख बयानवे हजार नौ सौ चार) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

satpal 6

विभिन्न धामों में यात्रियों के पंजीकरण की यदि हम बात करें तो अभी तक केदारनाथ हेतु 6,35,230 (छः लाख पैंतीस हजार दो सौ तीस), बद्रीनाथ हेतु 5,35,551 (पांच लाख पैंतीस हजार पांच सौ इक्कीयावन), गंगोत्री हेतु 3,26,111 (तीन लाख छब्बीस हजार एक सौग्यारह), यमुनोत्री हेतु 2,82,757 (दो लाख बयासी हजार सात सौ सत्तावन) एवं हेमकुण्ड हेतु 13,255 (तेरह दो सौ पचपन) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

धर्मस्य एवं पर्यटन मंत्री  महाराज ने बताया कि 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग के तहत अभी तक कुल 10,56,1205q8 (दस करोड़ करोड़ छप्पन लाख बारह हजार अट्ठावन) रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

यह भी पढें : Kedarnath dham: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बाबा के जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर

उन्होने चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि चार धाम यात्रा की विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए यात्री अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।

चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in, व्हाट्सएप नंबर 8394833833 या फिर टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये भी आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Next Post

दु:खद: पंजाब राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) का निधन, 1947 में शुरू की थी राजनीति

दु:खद: पंजाब राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) का निधन 75 साल पहले शुरू की राजनीति की पारी में कई उतार-चढ़ाव देखे मुख्यधारा डेस्क  पंजाब की राजनीति में सबसे कद्दावर नेता और पूर्व […]
IMG 20230425 WA0088 1

यह भी पढ़े