मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेंट

admin
d 1 19

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली / मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र सहित राज्य के विभिन्न भागों में हाल ही में आई आपदा व अतिवृष्टि के कारण सड़कों और पुलों को हुए भारी नुकसान की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से धराली क्षेत्र में सड़कों और पुलों को हुए व्यापक नुकसान का उल्लेख करते हुए इनके शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए केंद्रीय सहयोग का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की तिथियां तय

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी अतिवृष्टि से प्रभावित सड़कों व पुलों की जानकारी साझा करते हुए इनके लिए भी केंद्र सरकार से शीघ्र सहायता प्रदान किए जाने की आवश्यकता जताई।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को सभी आवश्यक सहायता का सकारात्मक आश्वासन दिया।

Next Post

सीएम धामी ने जितेंद्र आत्महत्या मामले में जताया दुःख

सीएम धामी ने जितेंद्र आत्महत्या मामले में जताया दुःख परिजनों से फोन पर वार्ता कर प्रकट की शोक संवेदनाएं कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी-सीएम धामी देहरादून / मुख्यधारा पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और एसएसपी लोकेश्वर […]
c 1 3

यह भी पढ़े