मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया ट्यूलिप बल्ब का रोपण

admin
d 1 6

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया ट्यूलिप बल्ब का रोपण

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में अपने पारिवारिक सदस्यों संग विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में फूलों की बहुत अधिक मांग बनी रहती है जिससे प्रदेश में भी पुष्प उत्पादन से स्वरोजगार अर्जित करने की बहुत अधिक संभावना है। अतः किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ पुष्प उत्पादन की व्यावसायिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखण्ड सरकार एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार के मध्य एम.ओ.यू.

इस दौरान मुख्यमंत्री आवास परिसर में उन्होंने विभिन्न बागवानी कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा फूलों की विभिन्न प्रजातियों के कार्यों का अवलोकन कर ऐसे प्रयासों की सराहना की।

Next Post

निर्विरोध जीते : उत्तराखंड में निकाय चुनाव से पहले भाजपा के तीन प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, नाम वापसी के बाद 5399 उम्मीदवार मैदान में

निर्विरोध जीते : उत्तराखंड में निकाय चुनाव से पहले भाजपा के तीन प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, नाम वापसी के बाद 5399 उम्मीदवार मैदान में देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में निकाय चुनाव होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के तीन प्रत्याशी निर्विरोध […]
u 1 1

यह भी पढ़े