टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को किया सम्मानित - Mukhyadhara

टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को किया सम्मानित

admin
CM Photo 03 dt 21 September 2021

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता  एवं अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर मनोज सरकार ने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि किसी कार्य के प्रति मन में जज्बा हो तो, वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है।

CM Photo 02 dt 21 September 2021

सीमित संसाधनों के बावजूद भी मनोज सरकार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है।

इस अवसर पर टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार की पत्नी रेवा सरकार भी मौजूद थीं।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : त्रिजुगीनारायण-सोनप्रयाग के बीच वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दस घायल

 

यह भी पढें : Big breaking : भाजपा ने उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

 

यह भी पढें : बड़ी खबर : अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी के आकस्मिक निधन से शोक। फंदे से लटका मिला शव

 

यह भी पढें : वीडियो : देखिए नारायणबगड़ में आई आपदा के बाद का मंजर

Next Post

CM धामी के प्रयासों से पटरी पर लौट रही चारधाम यात्रा। अब तक 42 हजार तीर्थ यात्रियों ने किया रजिस्ट्रेशन

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में चार धाम शुरु हो गई है। यात्रा प्रारम्भ होने से प्रदेश में चार धाम से जुड़े व्यवसायों की उम्मीद बढ़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से  चार धाम यात्रा शुरू होने से कोविड-19 […]
images 18

यह भी पढ़े