वीडियो : देखिए नारायणबगड़ में आई आपदा के बाद का मंजर - Mukhyadhara

वीडियो : देखिए नारायणबगड़ में आई आपदा के बाद का मंजर

admin
desaster narayanbagar 1

देहरादून/मुख्यधारा

चमोली जनपद के नारायणबगड़ में आज अलसुबह बादल फटने के कारण आई दैवीय आपदा के बाद का मंजर ग्रामीणों के कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में देखा जा रहा है कि पहाड़ी की ओर से आई मलबे के भारी सैलाब में सब कुछ तहस-नहस हो गया है।

ग्रामीणों की सक्रियता के चलते टेंट में सो रहे बीआरओ के मजदूरों और उनके परिजनों की जान बाल-बाल बच गई।

वीडियो :

वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि कर्णप्रयाग-ग्वालदम वाली सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई। जिसको ठीक करने का काम चल रहा है। इसके अलावा एक बड़ी बस सड़क के बीच मलबे में औंधे मुंह पड़ी हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा कई अन्य वाहन भी मलबे में दबे हुए हैं।

बताते चलें कि आज प्रात: पांच बजे के लगभग बादल फटने से पहाड़ी से आए मलबे के सैलाब में बीआरओ के करीब डेढ़ दर्जन टेंट दब गए थे। जिस समय यह घटना हुई, मजदूर अपने टेंटों में ही मौजूद थे, किंतु ग्रामीण मौके पर दौड़े और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में सफल रहे। इस तरह एक बड़ी जनहानि होने से टल गई।

यह भी पढें : दु:खद : यहां गुलदार की भेंट चढ़ी एक महिला। दहशत में क्षेत्रवासी

 

यह भी पढें: दु:खद खबर : सतपुली नयार में डूबने से मंदबुद्धि महिला की मौत

 

यह भी पढें: सियासत : आज हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं के बीच ‘चुनावी मंत्र’ फूंकेंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

 

यह भी पढें: पंजाब से बड़ी खबर : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया सीएम पद से इस्तीफा। जाखड़ व सिद्धू सीएम की दौड़ में सबसे आगे

 

यह भी पढें: बड़ी खबर : उत्तराखंड में इन प्रतिबंधों के साथ 21 सितंबर से खुलेंगे पांचवीं तक के सभी स्कूल। पढ़ें SOP

Next Post

बड़ी खबर : अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी के आकस्मिक निधन से शोक। फंदे से लटका मिला शव

मुख्यधारा न्यूज डेस्क अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी का आज संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। उनका शव प्रयागराज के बाघंबरी मठ में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची उनके […]
mahant narendra giri

यह भी पढ़े