दु:खद खबर : सतपुली नयार में डूबने से मंदबुद्धि महिला की मौत - Mukhyadhara

दु:खद खबर : सतपुली नयार में डूबने से मंदबुद्धि महिला की मौत

admin
nayar me doobi mahila

सतपुली/मुख्यधारा

पौड़ी गढ़वाल के सतपुली के समीप नयार नदी में डूबने से एक मंदबुद्धि महिला की मौत हो गई। बताया गया कि इससे पहले भी महिला ने नदी में आत्महत्या करने का प्रयास किया, किंतु उसे वहां मौजूद लोगों द्वारा बचा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह की बताई जा रही है। बताया गया कि कल शाम सतपुली में एक मंदबुद्धि महिला घूम रही थी। आज सुबह उसने समीप ही बह रही नयार नदी में आत्महत्या का प्रयास किया, किंतु वहां मौजूद लोगों ने उसकी जान बचा ली। बताया गया कि उसके कुछ समय बाद महिला नदी किनारे पहुंची और छलांग लगा दी।

इस पर जिन युवकों ने उसे सुबह बचाया गया था, वहीं दोबारा उसके पास पहुंचे और उसे नयार से बाहर निकाला। 108 आपातकालीन में फोन किया गया, जिस पर वाहन मौके पर पहुंचा, किंतु उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया।

सतपुली पुलिस ने महिला के शव को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया है और राजस्व पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

 

यह भी पढें: सियासत : आज हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं के बीच ‘चुनावी मंत्र’ फूंकेंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

 

यह भी पढें: पंजाब से बड़ी खबर : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया सीएम पद से इस्तीफा। जाखड़ व सिद्धू सीएम की दौड़ में सबसे आगे

 

यह भी पढें: बड़ी खबर : उत्तराखंड में इन प्रतिबंधों के साथ 21 सितंबर से खुलेंगे पांचवीं तक के सभी स्कूल। पढ़ें SOP

 

Next Post

दु:खद : यहां गुलदार की भेंट चढ़ी एक महिला। दहशत में क्षेत्रवासी

रानीखेत/मुख्यधारा उत्तराखंड के पहाड़ों में गुलदार के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसी ही एक दु:खद खबर अल्मोड़ा के रानीखेत से आई है, जहां एक महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में ऊणी महादेव सड़क मार्ग पर दिखाई […]
guldar

यह भी पढ़े