Image

Heavy Rain alert : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के चलते मंगलवार 5 अगस्त को इन जिलों के स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

admin
IMG 20250804 WA0031
  • Heavy Rain alert : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के चलते मंगलवार 5 अगस्त को इन जिलों के स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश
देहरादून/मुख्यधारा
भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतते हुए 5 अगस्त अर्थात मंगलवार को कई जिलों के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा 04 अगस्त, 2025 की प्रातः 9.00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05 अगस्त, 2025 को जनपद पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल व हरिद्वार जनपद हेतु ऑरेन्ज अलर्ट जारी करते हुये जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों ने जनपद में नदी/नालों/गदेरों के जल प्रवाह में वृद्धि होने की सम्भावना के मद्देनज़र जनपद अन्तर्गत छात्र–छात्राओं की सुरक्षा हेतु 05 अगस्त, 2025 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

रेड अलर्ट के चलते 5 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2025 को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत “अलर्ट” जारी किया गया है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित *सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

उन्होंने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।

IMG 20250804 WA0032
FB IMG 1754313054323 FB IMG 1754305056213
Screenshot 20250804 211412 Gallery

 हरिद्वार: डीएम मयूर दीक्षित ने किया विद्यालयों/आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान केन्द, देहरादून द्वारा दिनांक 04 अगस्त, 2025 को अपरान्ह 01:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 04 अगस्त, 2025 को जनपद हरिद्वार हेतु (ऑरेंज अलर्ट) तथा दिनांक 05 अगस्त 2025 को (येलो अलर्ट) के तहत जनपद में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

तद्क्रम में वर्तमान मानसूनकाल के मध्येनजर विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 05 अगस्त, 2025 को जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालय बन्द रहेंगे। इसके अतिरिक्त जिन विद्यालयों में बोर्ड की अंक सुधार परीक्षायें संचालित है ये यथावत् खुले रहेंगे।

अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार अन्तर्गत दिनांक 05 अगस्त, 2025 को समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है। उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत कार्यवाही अम्ल में लायी जायेगी।

उन्होंने मुख्य शिकशिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

IMG 20250804 WA0033
1
Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्ती, एमडीडीए उपाध्यक्ष ने दिए ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश.

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्ती, एमडीडीए उपाध्यक्ष ने दिए ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश. उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश — “अब चेत जाएं, अवैध निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा” देहरादून/मुख्यधारा प्रदेश में […]
s

यह भी पढ़े