ब्रेकिंग: आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से उत्तराखंड में हो रही अतिवृष्टि (Heavy rains) की सीएम धामी ने ली जानकारी, सभी जिलाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से उत्तराखंड में हो रही अतिवृष्टि (Heavy rains) की सीएम धामी ने ली जानकारी, सभी जिलाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश

admin
IMG 20230718 WA0005

ब्रेकिंग: आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि (Heavy rains) की सीएम धामी ने ली जानकारी, सभी जिलाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निर्देश दिए कि हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा जाय।

मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों को शीघ्र राहत मिले, इसके लिए पूरी तैयारी रखी जाए। जनपदों में खाद्य सामग्री, आवश्यक दवाइयों एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूरी व्यवस्था रखी जाए।

IMG 20230718 WA0015

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्षा के कारण सड़क, विद्युत, पेयजल व्यवस्थाएं बाधित होने की दशा में, सभी व्यवस्थाएं संबंधित विभागों से तत्काल सुचारू की जाय।

मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिए कि लक्सर, खानपुर एवं प्रदेश के अन्य ऐसे स्थानों जहां पर कम बरसात के बावजूद भी जलभराव की समस्याएं आ रही हैं, ऐसे स्थानों के लिए ड्रेनेज की उचित व्यवस्था हो, इसके लिए दीर्घकालिक प्लान बनाया जाय।

सभी जिलाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं, ताकि जनपदों में कुछ भी आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्यमंत्री ने सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ द्वारा तैनात की गई फोर्स के बारे में भी जानकारी ली।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा, अपर सचिव सविन बंसल, एसीईओ आपदा प्रबंधन रिद्धिम अग्रवाल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20230718 WA0008

 

 

Next Post

ब्रेकिंग: भीमगौड़ा बैराज (Bhimgowda barrage) का गेट टूटने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं: सतपाल महाराज

ब्रेकिंग: भीमगौड़ा बैराज (Bhimgowda barrage) का गेट टूटने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं: सतपाल महाराज मंत्री बोले भारी वर्षा के कारण बंद 274 में से 37 मार्ग खोल दिए गए हैं जबकि शेष 237 मार्गों को कल तक […]
IMG 20230718 WA0036

यह भी पढ़े