सिक्खों के नौवें गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर cm dhami ने दी प्रदेशवासियों को बधाई - Mukhyadhara

सिक्खों के नौवें गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर cm dhami ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

admin
1650523172256

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami ) ने सिक्खों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहेब जी के 400 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को गुरु तेग बहादुर साहेब जी का चित्र भेंट किया।

1650523203981

मुख्यमंत्री (cm dhami ) ने कहा कि गुरु तेग बहादुर वीरता और साहस के प्रतीक थे। मानवता और धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर के त्याग को देश कभी नहीं भुला पायेगा। उन्हें हिंद दी चादर कहा जाता है। उन्होंने धार्मिक, सांस्कृतिक, वैचारिक स्वतंत्रता के साथ निर्भयता से जीवन जीने का मंत्र भी दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मदन कौशिक, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, उत्तराखंड सिख विकास परिषद् के अध्यक्ष बलजीत सिंह सोनी, गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरुबख्श सिंह, रेसकोर्स गुरुद्वारा के अध्यक्ष बलवीर सिंह, नानकसर गुरुद्वारा के अध्यक्ष सतनाम सिंह, पटेल नगर गुरुद्वारा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, गुलजार सिंह, राकेश चुघ, गुरुप्रीत जोली, रविंद्र आनंद, मनप्रीत, सुरेंद्र एवं अन्य गुरुद्वारों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

यह भी पढें: उत्तराखंड से बड़ी खबर: चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी (kailash gahtori) ने दिया इस्तीफा। सीएम धामी लड़ेंगे इस सीट से चुनाव

Next Post

...जानिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना (suryakant dhasmana) क्यों हुए cm धामी के मुरीद!

देहरादून/मुख्यधारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना(suryakant dhasmana) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुरीद हो गए हैं। यह बात स्वयं धस्माना ने अपने समर्थकों को बताई है। कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना को गत दिवस किसी मु़द्दे को लेकर अपने प्रतिनिधिमंडल […]
Screenshot 20220421 124754 Facebook

यह भी पढ़े