उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर: प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सौंपा इस्तीफा - Mukhyadhara

उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर: प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सौंपा इस्तीफा

admin
images.jpeg 1

मुख्यधारा/देहरादून 

उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल (ganesh godiyal resign) ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा प्रेषित किया है।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल (ganesh godiyal resign) ने कहा कि प्रदेश में हुये विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था, पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका हुआ था। आज दिल्ली पहुंच कर जैसे ही यह अवगत हुआ कि अन्य सभी राज्यों के जबावदेह पदाधिकारी, जहां चुनावों में आशातीत सफलता नहीं मिली, अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं, मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गणेश गोदियाल (ganesh godiyal resign) ने कहा कि वे कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करते रहेंगे।

FB IMG 1647351835083

 

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड: इन पुलिस (ips) अधिकारियों के तबादले। ऊधमसिंहनगर के एसएसपी(ssp) बने मंजूनाथ टीसी

Next Post

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी। इस विभाग ने निकाली बंपर भर्ती(vacancy)

मुख्यधारा/देहरादून  उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी (vacancy) आ रही है, जहां उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड में समूह ग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों के लिए […]

यह भी पढ़े