CM पुष्कर धामी ने प्रदेशवासियों को दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं - Mukhyadhara

CM पुष्कर धामी ने प्रदेशवासियों को दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं

admin
Pushkar Singh Dhami

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को समर्पित ‘‘हरेला‘‘ पर्व उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है। यह त्योहार सम्पन्नता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई एवं अगस्त माह का समय वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त है। हमें अपनी परम्पराओं एवं परिवेश को बढ़ावा देना होगा। प्रकृति को महत्व देने की हमारी परम्परा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला सुख-समृद्धि व जागरूकता का भी प्रतीक है।

पर्यावरण बचाने की संस्कृति की ऐसी सुंदर झलक देवभूमि उत्तराखंड में ही दिखती है। आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा व वातावरण मिल सके इसके लिए सबको वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देना होगा। ग्लोबल वर्मिंग की समस्या से आज दुनिया भर के देश चिंतित हैं। यह पर्व ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ने का संदेश भी देता है।

यह भी पढें : हरेला पर विशेष : उत्तराखण्ड में जैव विविधता संरक्षण एवं हरित क्रान्ति का प्रतीक है ‘हरेला’

Next Post

बुद्धिस्त कौनफिडरेशन संस्था ने महाराज को 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं 50 ऑक्सीजन सिलेंडर किए भेंट

देहरादून/मुख्यधारा  वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए जहां एक ओर प्रदेश सरकार अपनी तैयारियों में जुट गई है वहीं इस कार्य में सहयोग करने के लिए अनेक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। इसी के तहत […]
PicsArt 07 15 10.19.00

यह भी पढ़े