आईडीपीएल, ऋषिकेश को स्पेशल टूरिज्म जोन में विकसित करने को सीएम धामी ने केंद्र से मांगी प्रशासनिक स्वीकृति - Mukhyadhara

आईडीपीएल, ऋषिकेश को स्पेशल टूरिज्म जोन में विकसित करने को सीएम धामी ने केंद्र से मांगी प्रशासनिक स्वीकृति

admin
CM Photo 07 dt 15 July 2021

CM धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी से की भेंट

नई दिल्ली/देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में पर्यटन विकास के लिये राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार, उत्तराखण्ड को पर्यटन, तीर्थाटन के साथ ही साहसिक खेलों के विश्व स्तरीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।

CM Photo 06 dt 15 July 2021

मुख्यमंत्री ने आईडीपीएल, ऋषिकेश को स्पेशल टूरिज्म जोन के रूप में विकसित किए जाने की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति शीघ्र दिये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि आईडीपीएल ऋषिकेश में 600 एकङ में बायोडायवर्सिटी पार्क, इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, रिजार्ट, होटल, वैलनेस सेंटर बनाए जाने प्रस्तावित हैं।

CM Photo 08 dt 15 July 2021

मुख्यमंत्री ने गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाए जाने के लिए 55 करोङ रूपए की स्वीकृति दिये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को उत्तराखण्ड आने के लिये आमंत्रित किया।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने  कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन विकास के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा हर सम्भव सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार व पर्यटन मंत्रालय के अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

सिंचाई सुविधाओं के विकास के लिए पर्वतीय क्षेत्रों पर करें अधिक फोकस : सन्धु

देहरादून/मुख्यधारा   मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय स्थित उनके सभागार में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत स्टेट लेवल सेंक्शनिंग कमिटी (एस.एल.एस.सी.) की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंचाई […]
15 july 2021

यह भी पढ़े