चारधाम (chardham) यात्रा शुरू : गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए, सीएम धामी ने पहली पूजा पीएम मोदी के नाम पर की - Mukhyadhara

चारधाम (chardham) यात्रा शुरू : गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए, सीएम धामी ने पहली पूजा पीएम मोदी के नाम पर की

admin
IMG 20220503 WA0007

उत्तरकाशी/मुख्यधारा

आज अक्षय तृतीया पर्व पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। ‌ इस शुभ घड़ी में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इसी के साथ चार धाम (chardham) यात्रा की शुरुआत भी हो गई है। पहले गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 11:15 बजे खोले गए।

उद्घाटन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। पहली पूजा सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर की।

वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी दोपहर 12:15 बजे खोल दिए गए। इससे पहले तमाम तैयारियों के बीच मां गंगा के शीतकालीन प्रवास भैरो घाटी स्थित मुखबा गांव से मंगलवार सुबह 8.20 बजे मां गंगा की उत्सव डोली विधि विधान के साथ गंगोत्री धाम पहुंची।

इस दौरान हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

बता दें कि इस साल चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए कोविड निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट लाना अनिवार्य नहीं है। तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। केदारनाथ के कपाट 6 मई को खुलेंगे वहीं बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 8 मई को खोले जाएंगे।

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: यहां कार व मैक्स के ऊपर पलट गया ट्रक (accident), एक घायल

 

यह भी पढें: world press freedam day : दुनिया को ‘नया सवेरा’ दिखाने वाला चौथा स्तंभ आज भी पाबंदियों में जकड़ा हुआ

Next Post

congress प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गढ़वाल मण्डल के कार्यकर्ताओं में भरी नई ऊर्जा

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस (congress) अध्यक्ष करन माहरा ने अपने गढ़वाल मण्डल भ्रमण के पांचवे दिन कोटद्वार, दुगड्डा, लैन्सडाउन, सतपुली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट की, जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। उपरोक्त जानकारी […]
FB IMG 1651566792032

यह भी पढ़े