मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार 10 फरवरी 2023 का दिन (10 Feb 2023 Rashiphal) - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार 10 फरवरी 2023 का दिन (10 Feb 2023 Rashiphal)

admin
rashiphal mukh 1

मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal), जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार 10 फरवरी 2023 का दिन (10 Feb 2023 Rashiphal)

दिनांक- 10 फरवरी 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन – शुक्रवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – शिशिर
  • काल (राहु)- पूर्व दिशा
  • मास – फाल्गुन
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- पंचमी
  • नक्षत्र – हस्त
  • योग – धृति
  • करण- कौलव
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 6:38
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— धनिष्ठा नक्षत्र में
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- संक्रांति व्रत- सोमवार ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • लाक्षागृह से बचकर जाने के लिए पांडव को नाव विदुर जी ने दिया था ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 9:16 से 12:02 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 10:48 से 12:02 बजे तक ।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने को देहरादून में धारा-144 लागू (Section-144) यहां रहेगी प्रभावी, आदेश जारी

🌺🌼आज का सुविचार 🌼🌺

इच्छा शक्ति के बल पर दुर्गम मार्ग को भी सुगम बनाया जा सकता है।

10 फरवरी का राशिफल

मेष राशि :

आज आपको कई मामलों में सफलता मिलेगी और आपको अपनी मेहनत में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है, लेकिन शाम तक टल सकती है। निराश होने की जरूरत नहीं है। आपके कुछ अच्छे खर्चे होंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद को ख़ुश महसूस करेंगे। संतान से संतुष्टि मिलेगी। मित्रों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। करियर में आज का दिन आपका पूरा साथ देगा और व्यापार करने वालों को सफलता मिलेगी। निजी जीवन में कुछ तनाव हो सकता है।

वृषभ राशि :

आज मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी मजबूत रहेगा। घर के जरूरी कामों में मदद मिलेगी। रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है जिससे आपको खुशी मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से काम पूरे होने लगेंगे। आज आपको रिस्क लेने से बचना चाहिए। इसलिए किसी भी बड़े निवेश से दूर रहना ही बेहतर होगा।

मिथुन राशि :

आज आपका भाग्य आपका साथ देगा । और व्यापार में अच्छे लाभ की संभावना बनेगी, लेकिन बेवजह आप अपने शत्रु बना सकते हैं, जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी, इसलिए सावधान रहें। आज आपकी माताजी को कोई परेशानी हो सकती है और उनकी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होगा। आज जोखिम भरे किसी भी कार्य से दूर रहें अन्यथा इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी मामले में चिंता करनी पड़ेगी। आपका निजी जीवन आपको खुशियां देगा और जीवनसाथी की मदद से आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।

यह भी पढें : उत्तराखंड : UKPSC ने किया पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें अपने रोल नंबर (Result of police recruitment)

कर्क राशि :

आज का दिन कठिनाइयों में बीतेगा। आज खर्चे बढ़ेंगे और मानसिक तनाव बढ़ेगा, लेकिन ग्रहों के शुभ संयोग से भाग्य आपका साथ देगा। पिछले कई दिनों से रुके हुए काम आज पूरे होंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आज आपको जीवनसाथी पक्ष से लाभ होगा और आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप हावी रहेंगे। आज किसी भी चिट फंड में पैसा लगाने से बचें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सिंह राशि :

आज आपको कठिन परिस्थितियों से निकलने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे, जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में आज उतार-चढ़ाव से बचें।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

कन्या राशि :

आज का दिन मिश्रित प्रभाव देने वाला रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है लेकिन कारोबार में सुधार के संकेत हैं। आज वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप तीर्थ स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं। घरेलू खर्चों पर ध्यान देंगे। आमदनी में वृद्धि होने से मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आपको अपने प्रिय से कुछ ऐसा सुनने को मिलेगा, जो आपको पसंद नहीं आएगा। इससे प्रेम जीवन में तनाव बढ़ेगा।

तुला राशि :

आज भाग्य आपका साथ देगा और राजनीति से जुड़े मामलों में सफलता के सकारात्मक संकेत मिलेंगे। आज बौद्धिक सुखों का आनंद उठाएंगे और दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और कहीं फंसा हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। अपने विरोधियों से सावधान रहें।

वृश्चिक राशि :

आज का दिन काफी दौड़ भाग वाला रहेगा। एक साथ कई कामों में व्यस्तता रहेगी, जिससे आपको तनाव हो सकता है। आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से धन प्राप्ति में सफल रहेंगे। भाग्य भी आज आपका साथ देगा, लेकिन अपने करीबी लोगों से बेवजह के विवाद पैदा हो सकते हैं। किसी के झांसे में आने से बचना ही बेहतर होगा। आज आपकी सेहत में नरमी आ सकती है इसलिए खानपान का ध्यान रखें। भाग्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं लेकिन धैर्य से काम लें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि :

आज का दिन काफी अनुकूल है। आज लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। किसी से विवाद में पड़ने से बचें। सप्तम भाव में चंद्रमा की स्थिति से व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष से कुछ लाभकारी बातें सामने आएंगी। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, जिससे मन को प्रसन्नता मिलेगी। आपके प्रेम जीवन में तनाव बढ़ेगा क्योंकि आपका प्रिय आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाएगा।

मकर राशि :

आज का दिन लाभ देने वाला है। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आज आपको उम्मीद के विपरीत बेहतर मुनाफा मिल सकता है लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर मन उदास हो सकता है। बेहतर होगा आप किसी के बारे में ज्यादा न सोचें और किसी से कोई उम्मीद न रखें। आज वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे बिगड़े काम बनेंगे और नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में आज आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि :

आज का दिन शुभ है और भाग्य भी आपका साथ देगा। मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आय में वृद्धि होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। चंद्रमा की अच्छी स्थिति से आपका भाग्य चमकेगा और आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। आज आपका व्यापार आपको जबरदस्त मुनाफा देगा और ईश्वर की विशेष कृपा से आपके कई काम आज पूरे हो सकते हैं। इस समय का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में भी तनाव कम होगा।

मीन राशि :

आज भाग्य के कारण आपको रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन कुछ पुरानी समस्याएं दूर होंगी और आप किसी खास काम में सफल होंगे। प्रेम संबंधों में कुछ विवादों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। आज कोई विशेष बात आपके मन को परेशान करेगी, लेकिन परिजनों का सहयोग आपको सुकून देगा और काफी हद तक आप संतुष्ट भी रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आप किसी नए काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

Next Post

एसजीआरआर (SGRR) विश्वविद्यालय के कुलसचिव बने डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी बने, संभाला पदभार

एसजीआरआर (SGRR) विश्वविद्यालय के कुलसचिव बने डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी बने, संभाला पदभार देहरादून/मुख्यधारा डाॅ अजय कुमार खंडूरी ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव का पदभार संभाला है। डाॅ अजय कुमार खण्डूरी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय […]
IMG 20230209 WA0053

यह भी पढ़े