congress प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गढ़वाल मण्डल के कार्यकर्ताओं में भरी नई ऊर्जा - Mukhyadhara

congress प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गढ़वाल मण्डल के कार्यकर्ताओं में भरी नई ऊर्जा

admin
FB IMG 1651566792032

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस (congress) अध्यक्ष करन माहरा ने अपने गढ़वाल मण्डल भ्रमण के पांचवे दिन कोटद्वार, दुगड्डा, लैन्सडाउन, सतपुली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट की, जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस (congress) अध्यक्ष करन माहरा आज अपने गढवाल मण्डल भ्रमण के पांचवें दिन सर्वप्रथम हल्दूखाता में पेशावर काण्ड के नायक वीर चन्द्र सिंह गढवाली के परिजनों से मिले तथा उनकी कुशल क्षेम पूछी। इसके पश्चात करन माहरा ने कवाकोट में आजाद हिंद फौज के नायक कैप्टन मुरली सिंह रावत से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम जानी।

FB IMG 1651566963333

इसके उपरान्त माहरा ने कोटद्वार के तहसील चैक स्थित स्व. वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरान्त सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता की तथा पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

FB IMG 1651566897863

राजीव महर्षि ने बताया कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में (congress) कार्यकर्ताओं से मुलाकात के उपरान्त करन माहरा ने लैन्सडाउन, दुगड्डा तथा सतपुली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट की।

FB IMG 1651566982613

कार्यकर्ताओं से भेंट के दौरान (congress) प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को आने वाले दिनों में और मजबूत किया जायेगा।

करन माहरा ने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता के सुझाव आमंत्रित हैं। हम आने वाले चुनावों में एक नई ऊर्जा के साथ उत्तराखण्ड में पार्टी संगठन को स्थापित करेंगे।

FB IMG 1651566897863 1

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत, जिलाध्यक्ष डाॅ. चन्द्रमोहन खर्कवाल, पूर्व दर्जा मंत्री जसवीर राणा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, मोहित उनियाल आदि वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: यहां कार व मैक्स के ऊपर पलट गया ट्रक (accident), एक घायल

 

यह भी पढें: world press freedam day : दुनिया को ‘नया सवेरा’ दिखाने वाला चौथा स्तंभ आज भी पाबंदियों में जकड़ा हुआ

 

यह भी पढें: चारधाम (chardham) यात्रा शुरू : गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए, सीएम धामी ने पहली पूजा पीएम मोदी के नाम पर की

Next Post

chardham yatra 2022 : गंगोत्री धाम में cm dhami ने पहली पूजा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम

नीरज उत्तराखंडी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम (chardham yatra 2022) के कपाट खोल दिये गये हैं। इसी के साथ चार धाम यात्रा प्रारंभ हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं गंगोत्री धाम के कपाट […]
p1

यह भी पढ़े