ब्रेकिंग: यहां कार व मैक्स के ऊपर पलट गया ट्रक (accident), एक घायल - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: यहां कार व मैक्स के ऊपर पलट गया ट्रक (accident), एक घायल

admin
FB IMG 1651557363770

यमकेश्वर। पहाड़ों में सड़क दुर्घटनाएं (accident) थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। यूं तो अधिकांश दुर्घटनाएं दुर्भाग्यवश घटित होती हैं, किंतु कई बार लापरवाही व जबरन भी हादसों को न्यौता दिया जाता है। आज यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में हुई दुर्घटना भी लापरवाही व जबरन की गई प्रतीत हो रही है। यहां एक बड़ा ट्रक कार को ओवरटेक करने के दौरान उसके ऊपर ही पलट गया।

जानकारी के अनुसार यमकेश्वर के लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटरमार्ग पर रत्तापानी के पास यह दुर्घटना (accident) हुई। बताया गया कि एक कार संख्या यूके08एई-8820 व एक मैक्स वाहन जैसे ही फूलचट्टी के रत्तापानी के पहुंचा, उन्हें ओवरटेक करने के दौरान एक बड़ा ट्रक उक्त दोनों वाहनों के ऊपर पलट गया। इससे वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। एक हादसे (accident) में एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि गनीमत रही कि यहां बड़ी जनहानि होने से मामला टल गया।

1651559618488

उपरोक्त तस्वीरों को देखकर प्रतीत होता है कि ट्रक चालक ने संकरी सड़क पर वाहनों को ओवरटेक करने का प्रयास के दौरान लापरवाही बरती। जिससे अन्य वाहन हादसे का शिकार हो बैठे। तस्वीरों को देख यह भी स्पष्ट होता है कि कार व उनके पीछे चल रहे वाहन अपनी लाइन में चल रहे थे।

बताते चलें कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनका गांव इसी क्षेत्र में पड़ता है। बताया गया कि सड़क हादसे (accident) के बाद वाहनों का सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया है। जिसके चलते योगी के कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों ने वैकल्पिक मार्ग का रुख कर लिया है।

यहां दो कारें टकराई, छह लोग जख्मी

 

IMG 20220503 WA0004आज डोईवाला क्षेत्र में भी एक दुर्घटना हुई, जहां दो कार आप में टकरा गई। जिसका नंबर एचआर35Q-3344 व यूके07डीयू-9057 है। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद उनमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को 108आपातकालीन सेवा की मदद से निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

world press freedam day : दुनिया को 'नया सवेरा' दिखाने वाला चौथा स्तंभ आज भी पाबंदियों में जकड़ा हुआ

शंभू नाथ गौतम आज कलम की आजादी का दिन है। ‌दुनिया भर में ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ (वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे) (world press freedam day) मनाया जा रहा है। हर साल 3 मई को यह दिवस मनाया जाता है। ‌किसी […]
IMG 20220503 WA0005

यह भी पढ़े