ब्रेकिंग : त्रिजुगीनारायण-सोनप्रयाग के बीच वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दस घायल - Mukhyadhara

ब्रेकिंग : त्रिजुगीनारायण-सोनप्रयाग के बीच वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दस घायल

admin
accident 2

रुद्रप्रयाग/मुख्यधारा

रुद्रप्रयाग जनपद से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, जहां त्रिजुगीनारायण-सोनप्रयाग के बीच एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उसमें सवार दस लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रात: करीब 9:35 बजे सोनप्रयाग चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एह वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिस पर शीघ्र पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पता चला कि एक पिकअप वाहन संख्या यूके13 सीए 0960 त्रिजुगीनारायण से सोनप्रयाग की ओर जा रहा था। इसी बीच वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। जिससे उसमें सवार दस स्थानीय लोग घायल हो गए।

accident 1

एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू करते हुए सभी घायलों को वाहन से निकाला और निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेज दिया। बताया गया कि इनमें से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

 

यह भी पढें : Big breaking : भाजपा ने उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

 

यह भी पढें : बड़ी खबर : अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी के आकस्मिक निधन से शोक। फंदे से लटका मिला शव

 

यह भी पढें : वीडियो : देखिए नारायणबगड़ में आई आपदा के बाद का मंजर

Next Post

टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को किया सम्मानित

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता  एवं अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य […]
CM Photo 03 dt 21 September 2021

यह भी पढ़े