Avalanche Rescue Update : बामक ग्लेशियर बेस कैंम्प से आज 10 शव लाए गए मातली, शिनाख्त करते वक्त फफक पड़े परिजन - Mukhyadhara

Avalanche Rescue Update : बामक ग्लेशियर बेस कैंम्प से आज 10 शव लाए गए मातली, शिनाख्त करते वक्त फफक पड़े परिजन

admin
1665316709625

नीरज/उत्तरकाशी

Avalanche Rescue Update उत्तरकाशी के डोकरानी बामक ग्लेशियर बेस केम्प से आज सुबह 10 शव वायु सेना के ALH हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली लाए गए। मातली लाए गए शवों में रक्षित बैंगलोर (कर्नाटक), सतीश रावत चम्बा टिहरी गढ़वाल, अमित कुमार शॉ बंगाल, अतुनधर दिल्ली, गोयल अर्जुन गुजरात, अंशुल कैनथाला हिमाचल प्रदेश, विक्रम कर्नाटक, शुभम सिंह कानपुर यूपी, कपिल पंवार उत्तरकाशी, नरेन्द्र सिंह पौड़ी उत्तराखंड के रूप में परिजनों द्वारा शिनाख्त की गई है।

IMG 20221009 WA0033 IMG 20221009 WA0034

डीएम अभिषेक रुहेला ने बताया कि मातली लाए गए शवों की पंचनामा औऱ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। उसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, निम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं।
मातली में डीएम अभिषेक रुहेला एवं विधायक सुरेश चौहान ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

IMG 20221009 WA0032

बताते चलें कि चार अक्‍टूबर को 34  सदस्य दल एवलांच की चपेट में आ गए थे। अब तक 27 पर्वतारोहियों के शव बरामद हो चुके हैं। एवं 5 घायलों का उत्तरकाशी में उपचार चल रहा है। अभी भी दो सदस्य लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढें : दारोगा भर्ती धांधली प्रकरण : विजिलेंस के शिकंजे से दारोगाओं व अन्य लोगों की बढ़ीं धड़कनें। कई लोग हैं रडार पर

 

यह भी पढें : 6 साल पहले हुई भर्ती : VPDO भर्ती घोटाले में एसटीएफ ने आयोग के तीन पूर्व अधिकारियों को किया अरेस्ट

 

यह भी पढें : Earthquake Bageshwar : उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग घरों से बाहर दौड़े

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : हाकम (Hakam) की निकली ‘हाकिमी’, तीन आलीशान भवनों पर आज फिर चला बुलडोजर

 

Next Post

Uttarakhand: जनता से सीधे संवाद से 'आवाम' के दिल में जगह बनाने में सफल दिख रहे सीएम पुष्कर धामी (Pushkar Dhami)

अपना सुख-चैन त्याग कर जनता से लगातार संवाद करने में जुटे हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Dhami) मुख्यधारा पुष्कर सिंह धामी(Pushkar Dhami) को जब लगभग एक साल पहले सूबे की कमान सौंपी गई तो तमाम लोगों न जाने कैसे-कैसे […]
1665321515978

यह भी पढ़े