Uttarakhand: जनता से सीधे संवाद से 'आवाम' के दिल में जगह बनाने में सफल दिख रहे सीएम पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) - Mukhyadhara

Uttarakhand: जनता से सीधे संवाद से ‘आवाम’ के दिल में जगह बनाने में सफल दिख रहे सीएम पुष्कर धामी (Pushkar Dhami)

admin
1665321515978

अपना सुख-चैन त्याग कर जनता से लगातार संवाद करने में जुटे हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Dhami)

मुख्यधारा

पुष्कर सिंह धामी(Pushkar Dhami) को जब लगभग एक साल पहले सूबे की कमान सौंपी गई तो तमाम लोगों न जाने कैसे-कैसे सवाल गड़ने शुरू कर दिये, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने इरादों और संकल्पों से अच्छे अच्छे राजनीतिक पंडितों को गलत साबित कर दिया।

IMG 20221009 WA0039

प्रदेश के इस सबसे युवा सीएम ने साबित कर दिया है कि धाकड़ धामी या फ्लावर नहीं फायर है पुष्कर जैसी संज्ञा यूं ही नहीं दिला दी। अपने लगातार जनहित के कार्यों से आज पुष्कर ने आवाम के दिल में अलग जगह बना ली है।

IMG 20221009 WA0038

अब देखिए बीते रोज रुद्रप्रयाग जिले में, जहां वह अपने दौरे के कार्यक्रमों में अत्यंत व्यस्त रहे तो इस बीच शाम के समय उत्तराखंड के युवाओं को छलने वालों के सूबे के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई कर गए।

अब देखिए कि देर रात तक जिले में कहीं जनता से संवाद करते रहे तो कभी बैठकें, लेकिन राज्य हित में यह युवा सीएम कहीं भी थकता नजर नहीं आता।

अब बात आज सुबह सैर की ही कर लीजिए। यूं तो सुबह सवेरे सैर के लिए सभी जाते हैं, लेकिन जब व्यक्ति देर रात तक कार्य करता रहा हो तो ऐसी उम्मीद कम ही कि जाती है। अब चूंकि जिलों को राजधानी के लिहाज से कोई भी सीएम कम समय दे पाते हैं तो धामी ने बगैर अपने विश्राम की परवाह किये बगैर सैर पर निकलते ही अपने मिशन जनता से मिलन पर फोकस किया। तेज बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी सैर पर निकले और स्थानीय लोगों से बातचीत की।

IMG 20221009 WA0039 1

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री (Pushkar Dhami) ने पुरी ढाबे में कार्यरत विजय पँवार से भी बातचीत की। लोग इससे उत्साहित नजर आए।

Next Post

Weather alert: चंपावत के बाद अब नैनीताल जिले में भी सोमवार को स्कूलों की छुट्टी, भारी वर्षा का अलर्ट। पढ़ें आदेश

नैनीताल/मुख्यधारा मौसम विभाग द्वारा सोमवार 10 अक्टूबर को भारी वर्षा की चेतावनी Weather alert के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गए हैं। इसी क्रम में सर्वप्रथम चंपावत जनपद में स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों की 10 अक्टूबर को छुट्टी घोषित […]
1665322698861

यह भी पढ़े