Joshimath landslide : जोशीमठ भूधंसाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य सचिव डा. संधू (Dr. Sandhu) बोले : जो भी ट्रीटमेंट्स आवश्यक होगा, वो यहां पर करेंगे - Mukhyadhara

Joshimath landslide : जोशीमठ भूधंसाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य सचिव डा. संधू (Dr. Sandhu) बोले : जो भी ट्रीटमेंट्स आवश्यक होगा, वो यहां पर करेंगे

admin
IMG 20230108 WA0052

Joshimath landslide : जोशीमठ भूधंसाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य सचिव डा. संधू (Dr. Sandhu) बोले : जो भी ट्रीटमेंट्स आवश्यक होगा, वो यहां पर करेंगे

चमोली/मुख्यधारा

उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा.सुखवीर सिंह संधू ने रविवार को जोशीमठ पहुंचकर भूधंसाव (Joshimath landslide) क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य सचिव के साथ डीजीपी पुलिस अशोक कुमार एवं सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम भी मौजूद थे।

यह भी पढें : संकट : Joshimath में दरकते मकानों-दीवारों से लोगों में दहशत, धार्मिक-ऐतिहासिक शहर को बचाने की जारी जद्दोजहद

मुख्य सचिव ने कहा कि देश के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की टीम द्वारा भूधंसाव कारणों का पता लगाया जा रहा है और इसके कारणों का पता लगने पर जो भी ट्रीटमेंट्स आवश्यक होगा, वो यहां पर किया जाएगा।

IMG 20230108 WA0053

मुख्य सचिव ने कहा कि तत्कालिक रूप से नागरिकों की सुरक्षा बेहद अहम है और स्थानीय प्रशासन इसके लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी दशा में रिस्क ना ले। ऐसी स्थिति में कभी भी नुकसान ज्यादा हो सकता है। जिला प्रशासन द्वारा जहां पर व्यवस्था की गई है, वहां पर जल्द से जल्द शिफ्ट करें।

इस दौरान मुख्य सचिव ने मनोहर बाग, सिंग्धार, मारवाड़ी स्थित जेपी कंपनी प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य सचिव को आपदा की स्थिति के बारे में अवगत कराया।

Next Post

जोशीमठ का दर्द (Joshimath pain) : "आज समूची मेरी छाती डोल रही है, मैं चूप हूँ मगर, मुझमें पड़ी दरारें बोल रही हैं..."

(Joshimath pain) :  जोशीमठ का दर्द : “आज समूची मेरी छाती डोल रही है, मैं चूप हूँ मगर मुझमें पड़ी दरारें बोल रही हैं…” जोशीमठ भू धंसाव की डरावनी तस्वीरों से यहां के वाशिंदे जितने ज्यादा खौफजदा हैं, उससे अधिक […]
1673189329438

यह भी पढ़े