विशेष : जन्मदिवस पर CM Dhami ने उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करने का लिया संकल्प, बच्चों के साथ मनाया 47वां जन्मदिवस - Mukhyadhara

विशेष : जन्मदिवस पर CM Dhami ने उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करने का लिया संकल्प, बच्चों के साथ मनाया 47वां जन्मदिवस

admin
1663340717110

मुख्यधारा/देहरादून 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं।

शुक्रवार सुबह सीएम धामी (CM Dhami) सबसे पहले देहरादून स्थित टपकेश्वर मंदिर परिवार समेत पहुंचे यहां पर पूजा-अर्चना करने के बाद घंटाघर पहुंच कर संकल्प दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‌

FB IMG 1663331853780

इस मौके पर सीएम धामी (CM Dhami) ने घंटाघर पर उपस्थित तमाम लोगों से मुलाकात भी की। ‌उसके बाद मुख्यमंत्री निवास पर सीएम धामी को जन्मदिवस की बधाई देने का शुरू हुआ सिलसिला शाम तक जारी रहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूली बच्चों के साथ केक काटा। स्कूली बच्चों से लेकर सेना के जवानों ने सीएम धामी को जन्म दिवस पर बधाई दी। ‌मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने के लिए उनके निवास पर भारी भीड़ उमड़ी।

IMG 20220916 WA0031

उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प

अपने जन्मदिवस पर सीएम धामी(CM Dhami) ने उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए संकल्प लिया। ‌सीएम धामी ने उत्तराखंड में एंटी नारकोटिक्स एक्शन फोर्स का गठन करने, 2025 तक उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री करने का संकल्प, भ्रष्टाचार रोकने को विजिलेंस का ढांचा बढ़ाने और ट्रैपिंग मनी 15 साल के बजाय अब 15 दिन में वापस मिलने का एलान किया। सीएम धामी ने कहा आने वाले दिनों में उनकी सरकार भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

भर्ती विवाद में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

वहीं, भर्ती विवाद को लेकर सीएम धामी ने कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वह तमाम राज्य के युवाओं को इस बात के लिए आश्वस्त करना चाहते हैं कि किसी भी युवा का हक मारा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में हमारी सरकार इन सभी मुद्दों को लेकर बड़े पैमाने पर काम करने जा रही है। जिन नौजवानों का समय बर्बाद हुआ है, उस पर भी विचार किया जा रहा है।

IMG 20220916 WA0023

मुख्यमंत्री ने कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा।

बता दें कि पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) का 16 सितंबर 1975 में पिथौरागढ़ के गांव सभा टुंडी के तहसील डीडीहाट में जन्म हुआ था। पुष्कर धामी ने स्नातकोत्तर तक पढ़ाई की है। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा विधान सभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वह इस सीट से दो बार विधायक चुने गए थे। 2012 और 2017 का चुनाव उन्होंने खटीमा सीट से जीता था। 2022 के चुनाव में धामी खटीमा से हार गए थे।

IMG 20220916 WA0026

इसके बाद उन्होंने चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ा और जीत गए। गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल 4 जुलाई 2021 को राज्य में 11वें मुख्यमंत्री पथ के रूप में शपथ ली थी। वो उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। ‌

मुख्यमंत्री धामी(CM Dhami) ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्म दिवस।  राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संस्थान को 25 लाख रुपये देने की घोषणा

IMG 20220916 WA0024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एन.आई.वी.एच राजपुर रोड देहरादून में संकल्प दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संस्थान को 25 लाख रूपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) ने कहा कि एन.आई.वी.एच में बच्चों से मिलकर आत्मीय शांति और संतोष का अनुभव हुआ है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। आज दिव्यांग अनेक क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं के दम पर सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एन.आई.वी.एच. के निदेशक हिग्मांशु दास एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।

अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं पहुंचा रही सरकार : धामी

IMG 20220916 WA0025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक केंद्र शिव मंदिर बारीघाट, कैनाल रोड, देहरादून में संकल्प दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति आई है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं पहुंचे, ऐसी योजनाओं का संचालन पूरे पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छ भारत अभियान एक जन आंदोलन बना। दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य की स्कीम जिससे गरीबों का इलाज मुफ्त में हो रहा है ऐसी आयुष्मान भारत योजना भी उन्हीं के नेतृत्व में चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड राज्य से विशेष लगाव है, उनके नेतृत्व में कई सड़कों का विस्तार रेल लाइन का निर्माण कार्य तेज गति के साथ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता के लिये समिति का गठन कर दिया है। समिति के फाइनल ड्राफ्ट के आधार पर फैसला लिया जाएगा। सरकार अपने वादों के अनुसार गरीब परिवारों को तीन सिलेण्डर मुफ्त उपलब्ध करवाने जा रही है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने हेतु राज्य में 1064 हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। सरकार आमजन के सुझाव पर कार्य कर विकास को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी एवं अन्य लोग मौजूद थे।

आई.टी.बी.पी द्वारा ‘संकल्प दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीमाद्वार, देहरादून में आई.टी.बी.पी द्वारा ‘संकल्प दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। सैनिकों एवं उनके परिवार का जीवन हमेशा ही संघर्ष भरा रहता है। हमारी सेना एवं अर्धसैनिक बलों का इतिहास हमेशा से ही शौर्य और पराक्रम का रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया। अब देश का अमृतकाल शुरू हो चुका है।

इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया, आईजी आई.टी.बी.पी. नीलाभ किशोर, आईटीबीपी के अन्य अधिकारी व जवान तथा केंद्रीय विद्यालय के बच्चे मौजूद थे।

घंटाघर, देहरादून में संकल्प दौड़ का किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) ने संकल्प दिवस के अवसर पर घंटाघर, देहरादून में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जायेगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, संगठन मंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Next Post

बड़ी खबर : Uttarakhand की इस भर्ती में गड़बड़ी कराने वाला धुमाकोट का सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, सीएम धामी के भर्ती विवाद में किसी भी दोषी को न बख्शने के निर्देश (VPDO)

देहरादून/मुख्यधारा अब Uttarakhand की ग्राम विकास अधिकारी (VPDO) भर्ती में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ कर कई अभ्यर्थियों को नकल कराने के आरोप में उत्तराखंड की एसटीएफ टीम ने पौड़ी जनपद के धुमाकोट के एक सरकारी स्कूल में तैनात अध्यापक को […]
images 9 1

यह भी पढ़े