CM पुष्कर धामी ने दिये वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश - Mukhyadhara

CM पुष्कर धामी ने दिये वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश

admin
CM pushkar dhami
  • मानव वन्य जीवन संघर्ष को कम करने के लिये तैयार की जाय कारगर रणनीति।

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़को एवं अन्य विकास कार्यो में लम्बित वन भूमि हस्तान्तरण के मामलों के निस्तारण में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिये कारगर रणनीति तैयार करने के भी निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये हैं।

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी के नेतृत्व में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से वन भूमि हस्तान्तरण के मामलों में अनावश्यक विलम्ब न किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों में विलम्ब होने से विकास कार्यो को पूर्ण करने में अनावश्यक विलम्ब हो रहा है।

मुख्यमंत्री को एशोशियेशन द्वारा कार्बेट नेशनल पार्क पर आधारित काफी टेबल बुक भी भेंट  की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, नव नियुक्त मुख्य सचिव एसएस संधू, विशेष सचिव डॉ0 पराग मधुकर धकाते के साथ ही वन विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

उत्तराखंड : CM धामी की धमक से बढ़ी कई उम्मीदें #mukhyadhara

देहरादून/Mukhyadhara उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल के प्रथम दिन ही प्रदेशवासियों को अपनी तेजतर्रार कार्यशैली से परिचय करवा दिया है। उनकी पहली कैबिनेट बैठक में ही जो फैसले लिए गए हैं, उनकी आम जन […]
Pushkar Singh Dhami

यह भी पढ़े