- सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूंवाला का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
देहरादून/मुख्यधारा
देहरादून जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहुवाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीपीएस की विशेष बैठक लेकर अस्पताल प्रबंधन हेतु विभिन्न समस्याओं एंव योजनाओं पर पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के उपरांत निरीक्षण के दौरान सी0एम0ओ0 द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौराना उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर देते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि वे अस्पताल के प्रबंधन के साथ-साथ क्षेत्रीय भ्रमण अवश्य करें। सप्ताह में कम से कम एक बार फील्ड में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का अनुश्रवण एवं समीक्षा करें।

डॉ0 शर्मा ने चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान देने तथा साफ-सफाई को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
टीकाकरण गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संज्ञान में आया कि एएनएम द्वारा एचपीवी टीकाकरण का कार्य नहीं किया जा रहा है, इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए प्रभारी अधिकारी को संबंधित कर्मी के खिलाफ तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्तमान में प्रसव (डिलिवरी) सेवाएं बंद होने का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को आगामी 15 दिन के भीतर उन्होंने केंद्र में प्रसव सेवाएं अनिवार्य रूप से शुरू करने के निर्देश दिये।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समय पर और गुणवत्तापूर्वक प्रदान करना चिकित्सालय प्रबंधन की प्राथमिकता है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रदीप राणा, चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य स्टाप उपस्थित रहे।


