Corona अपडेट: आज देहरादून में 235 व हरिद्वार में 103 मरीजों के साथ 668 संक्रमित। स्वस्थ हुए 591 और 11 मौतें - Mukhyadhara

Corona अपडेट: आज देहरादून में 235 व हरिद्वार में 103 मरीजों के साथ 668 संक्रमित। स्वस्थ हुए 591 और 11 मौतें

admin
corona virus in uttarakhand 1

देहरादून। प्रदेशभर में आज 668 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इसके साथ अब एक्टिव मामलों की संख्या 7640 हो गई है। आज 11 और मरीजों की मौत हुई है।

आज सर्वाधिक मामले देहरादून जिले से सामने आए हैं। यहां से 235 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा हरिद्वार जिले से 103 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

बागेश्वर जिले से 16, चमोली से 18, नैनीताल से 39, पौड़ी गढ़वाल से 38, पिथौरागढ़ से 21, रुद्रप्रयाग से 31, टिहरी गढ़वाल से 54, उधम सिंह नगर से 69 और उत्तरकाशी जिले से 54 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

20200906 193223 1

शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज  7701 रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 668 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज अस्पतालों से 591 मरीज रिचार्ज किए गए।

इसके अलावा 8273 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अभी भी 14167 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रदेश में अब कुल कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 24629 पहुंच गया है, जिनमें से 16573 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब तक 75 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं, जबकि 341 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 67.29% है।

यह भी पढें : यौन उत्पीडऩ मामला : महिला को राहत से विधायक की आफत

 

Next Post

उत्तराखंड के दो कैबिनेट मंत्री हुए आइसोलेट

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के पुत्र एवं भतीजी के कोरोना पाजिटिव पाए जाने पर मंत्री व उनका स्टाफ अगले कुछ दिनों के लिए होम आइसोलेशन हो गया है। परिवार में दो बच्चों के चिन्हित होने पर ऐहतियात के तौर […]
20200906 215624

यह भी पढ़े