विश्व पर्यावरण दिवस: वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ के नेतृत्व में गैरसैण में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधारोपण अभियान का शुभारंभ
गैरसैंण/मुख्यधारा
हर वर्ष की तरह इस बार भी विश्व पर्यावरण प्रदेशभर में बड़े धूमधाम के साथ मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का दृढ़ संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर लोहवा रेंज गैरसैण द्वारा वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार गौड़ के नेतृत्व में रेंज कार्यालय परिसर गैरसैंण, न्यायालय परिसर गैरसैंण तथा तहसील परिसर गैरसैंण में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान अध्यक्ष नगर पंचायत गैरसैंण मोहन सिंह भंडारी द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत् पौधा रोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर रेंज परिसर से मुख्य बाजार गैरसैंण होते हुए नगर पंचायत गैरसैंण, तहसील गैरसैंण तक पर्यावरण सुरक्षा, प्लास्टिक उन्मूलन, स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दयाल सिंह सभासद, मंगल नारायण सिंह, सभासद, पृथ्वी सिंह मण्डल अध्यक्ष भा. ज. पा., अरूण कुमार अधिसाशी अधिकारी नगर पंचायत गैरसैंण, अवतार सिंह रावत उप वन क्षेत्राधिकारी, समस्त अनुभाग अधिकारी एवं वन बीट अधिकारी आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।


