केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय आस्थापथ में किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का नि. महापौर अनिता ममगाई (Anita Mamgai) ने किया निरीक्षण - Mukhyadhara

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय आस्थापथ में किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का नि. महापौर अनिता ममगाई (Anita Mamgai) ने किया निरीक्षण

admin
a

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय आस्थापथ में किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का नि. महापौर अनिता ममगाई (Anita Mamgai) ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान आस्थापथ में तीसरी आंख लगाये जाने के कार्यदायी संस्था को नि. महापौर ने दिए निर्देश

ऋषिकेश/मुख्यधारा

नि. महापौर के प्रयासों से शहर में शुरू हुए विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। आस्थापथ पर केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा इन दिनों जोरशोर के साथ सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। प्रथम फेज में आस्थापथ पथ पर रंगाई पुताई का कार्य किया जा रहा है । इसके बाद पूरे आस्थापथ को जगमग लाईटों से सजाया जाना है।

यह भी पढें : डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव (Uttarakhand Energy Conclave) में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश के सबसे रमणीक एंव दर्षनीय स्थल आस्थापथ के सौंदर्यीकरण कार्यों का महापौर अनिता ममगाई ने कार्यकर्ताओं संग निरीक्षण किया।इस दौरान महापौर ने गुणवत्तापूर्ण तरीकों के साथ तमाम कार्य पूर्ण कराये जाने के साथ तमाम सौंदर्यीकरण कार्यों को असमाजिक तत्वों से बचाये रखने के लिए सम्पूर्ण आस्थापथ क्षेत्र में जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने के लिए भी कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया।

यह भी पढें : माल्टा को नहीं मिला उत्तराखंड में बाजार

महापौर ने बताया कि केन्द्रीय शहरी एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आर्शीवाद से ट्रिपल इंजन की सरकार द्वारा योग नगरी के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तकरीबन 21 करोड़ रूपये की धनराशि से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन सौंदर्यीकरण कार्यों के पूर्ण होने के बाद तीर्थ नगरी का एक नया स्वरूप निखर कर सामने आयेगा।इस दौरान चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, पवन शर्मा, विजय बडोनी, विवेक गोस्वामी, हैप्पी सेमवाल, अजय कालड़ा, भूपेंद्र राणा, नीरज कुशवाहा, राहुल पाल आदि मोजूद रहे।

यह भी पढें : मोदी सरकार के विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ को द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा (Mahendra Rana) ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Next Post

मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया ट्यूलिप (tulip) की 17 प्रजातियों का रोपण

मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया ट्यूलिप (tulip) की 17 प्रजातियों का रोपण देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तनीक गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 17 प्रजातियों के 4000 बल्ब के रोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। पिछले […]
ap

यह भी पढ़े