Image

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यशाला : आग लगने पर घबराएं नहीं, सही तैयारी से बचाएं हर जान

Mukhyadhara
IMG 20260504 WA0002
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यशाला
  • फायर ब्रिगेड देहरादून की टीम ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी पर साझा की महत्वपूर्णं जानकारियां
  • आग लगने पर घबराएं नहीं, सही तैयारी से बचाएं हर जान

देहरादून/मुख्यधारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयोजित फायर सेफ्टी कार्यशाला और डेमो के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आग की घटनाओं में घबराहट नहीं, बल्कि सजगता और सही तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव है। फायर ब्रिगेड देहरादून की टीम ने अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, मरीजों की सुरक्षित निकासी, भीड़ प्रबंधन और रेस प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

IMG 20260504 WA0005

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आग कभी बताकर नहीं आती, इसलिए अस्पतालों के साथ-साथ आवासीय भवनों और अपार्टमेंट्स में भी फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, अग्निशमन यंत्र और इमरजेंसी एग्जिट जैसे सुरक्षा इंतजाम हमेशा दुरुस्त रहने चाहिए।

IMG 20260504 WA0003

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभगार में शनिवार को फायर ब्रिगेड देहरादून के प्रभारी राजेश कुमार के व्याख्यान से कार्यशाला की शुरूआत की। फायर बिग्रेड देहादून के पम्प ऑपरेटर सुनील रावत ने बताया गया कि नियमित मॉक ड्रिल और स्टाफ को फायर उपकरणों के उपयोग की ट्रेनिंग देना बेहद जरूरी है, ताकि आपात स्थिति में अफरा-तफरी न मचे और जान-माल का नुकसान कम किया जा सके।

IMG 20260504 WA0001 IMG 20260504 WA0006

विशेषज्ञों ने कहा कि आग लगने पर घबराने के बजाय तुरंत अलार्म बजाएं, फायर ब्रिगेड को सूचना दें और सुरक्षित रास्तों से बाहर निकलें। अस्पताल परिसर में हुई मॉक ड्रिल के जरिए इन उपायों का लाइव प्रदर्शन भी किया गया, जिससे मौजूद स्टाफ और कर्मचारियों को व्यावहारिक जानकारी मिली। यह पहल न सिर्फ अस्पताल बल्कि सभी भवनों और अपार्टमेंट्स के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है कि सतर्कता, प्रशिक्षण और सही संसाधनों के साथ ही आग जैसी आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

IMG 20260504 WA0004

 

फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने अस्पताल परिसर में स्टाफ को फायर सेफ्टी की मॉक ड्रिल कर फायर फाइटिंग के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ. गौरव रतूड़ी, चिकित्सा अधीक्षक ऑपरेशंस डॉ. वीरेन्द्र वर्मा, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ. अबिन पाल, फायर सेफ्टी सुपरवाइजर अनिरुद्ध सिंह सहित अस्पताल के सैकड़ों नर्सिंग स्टाफ, सिक्योरिटी कर्मचारी व स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जटिल हृदय रोग पर बड़ी जीत

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जटिल हृदय रोग पर बड़ी जीत टवी तकनीक से बिना हार्ट सर्जरी किए हार्ट पेशेंट को मिला नया जीवन देहरादून/मुख्यधारा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग ने एक बेहद जटिल और हाई-रिस्क हृदय रोगी […]
IMG 20260504 WA0017

यह भी पढ़े